खबर की मुख्य बातें:
- देर रात तक मोबाइल का इस्तेमाल, काम का तनाव और अनियमित खानपान नींद को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक हैं.
- नींद की कमी से थकान, सिरदर्द, चिड़चिड़ापन और काम में मन न लगने जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
- पर्याप्त नींद न लेने से हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा, टाइप-2 डायबिटीज और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है.
- अच्छी नींद के लिए सोने का माहौल शांत, अंधेरा और ठंडा रखें, साथ ही सोने से पहले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से बचें.
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों की लाइफस्लाइल में काफी असर डाला है, जिसका असर उनकी सेहत पर सीधा पड़ता है. देर रात तक मोबाइल चलाना, काम का तनाव और अनियमित खानपान जैसी आदतें लोगों की नींद को प्रभावित कर रही हैं और यह अब आम लेकिन खतरनाक समस्या बनती जा रही है. कई लोगों को रात में बिस्तर पर जाने के बाद भी काफी देर तक नींद नहीं आती, तो कुछ लोगों की आंख रात में बार-बार खुल जाती है. वहीं, कुछ लोग सुबह उठने के बाद भी थकान और सुस्ती महसूस करते हैं. अच्छी नींद सिर्फ शरीर को आराम देने के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे दिन एक्टिव और तरोताजा रहने के लिए भी जरूरी है. इसलिए नींद की गुणवत्ता पर ध्यान देना बहुत जरूरी है. ऐसे में अगर आप भी नींद की समस्या से परेशान है, तो हम आपको इस स्टोरी में ऐसे टिप्स देंगे, जिन्हें अपनाने से नींद की समस्या से राहत पा सकते हैं. आइए जानते हैं क्या करना होगा?
यह भी पढ़ें:शुगर की बीमारी चुपचाप आंख, किडनी और नसों को नुकसान पहुंचा सकती है? जानिए कौन-सी जांच पहचान के लिए जरूरी
नींद पूरी न होने से सेहत को हो सकता है नुकसान
Harvard Health Publishing के अनुसार, अगर आप रोजाना पर्याप्त और अच्छी नींद नहीं लेते हैं, तो इसका असर धीरे-धीरे आपकी सेहत पर दिखाई देने लगता है. नींद की कमी से दिनभर थकान, सिरदर्द, चिड़चिड़ापन, मूड खराब रहना और काम में मन न लगने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसके अलावा, इसका असर आपकी याददाश्त और सोचने-समझने की क्षमता पर भी पड़ सकता है. यही नहीं, नींद की कमी के कारण कई बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है. इससे हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा, टाइप-2 डायबिटीज, मोटापा और दिल से जुड़ी समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है. नींद की कमी शरीर की इम्यूनिटी को भी प्रभावित कर सकती है. ऐसे में अगर आपको लगातार नींद आने में परेशानी हो रही है या रात में बार-बार आंख खुलती है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, बल्कि सहीं आदतों और डॉक्टर की सलाह लेना फायदेमंद साबित हो सकता है.
अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये हेल्दी आदतें
NHLBI के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति नींद की कमी की समस्या से जूझ रहा है, तो कुछ आसान आदतों को अपनाने से नींद की समस्या दूर हो सकती है. इन आदतों में;
सोने के लिए सही माहौल बनाएं
अच्छी नींद के लिए अपने बेडरूम को शांत, अंधेरा और आरामदायक ठंडा रखें. सोने से पहले टीवी देखने या मोबाइल, लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल करने से बचें, क्योंकि इनकी रोशनी शरीर के सोने और जागने के प्राकृतिक समय को प्रभावित कर सकती है, जिससे नींद आने में परेशानी हो सकती है.
सोने और जागने का समय तय करें
रोजाना रात को एक ही समय पर सोने और सुबह एक ही समय पर उठने की आदत डालें. कोशिश करें कि वीकेंड यानी छुट्टी वाले दिनों में भी आपका रूटीन न बदले, क्योंकि इससे बाकी दिन पर असर पड़ेगा. सोने और जागने के समय में बार-बार बदलाव करने से नींद की साइकल प्रभावित हो सकती है.
सोने से पहले चाय-कॉफी और शराब से बचें
रात को सोने से पहले चाय, कॉफी, निकोटीन और शराब का सेवन करने की अक्सर लोगों को आदत होती है, लेकिन अच्छी नींद के लिए इन आदतों से दूरी जरूरी है. इनमें मौजूद कैफीन और दूसरे तत्व नींद में रुकावट डाल सकते हैं. शराब पीने से भले ही जल्दी नींद आ जाए, लेकिन इससे नींद हल्की हो सकती है और रात में बार-बार आंख खुलने की आशंका बढ़ जाती है.
दिन में नियमित एक्सरसाइज करें
अच्छी नींद के लिए दिनभर शारीरिक रूप से एक्टिव रहना जरूरी है. इसके लिए रोजाना टहलें, योग करें या अपनी क्षमता के अनुसार एक्सरसाइज करें. हालांकि, सोने से कम से कम 5-6 घंटे पहले एक्सरसाइज करना ज्यादा अच्छा है. सोने के बिल्कुल करीब वर्कआउट करने से नींद आने में परेशानी हो सकती है, इसलिए देर रात वर्कआउट न करें.
दिन में सोने से बचें
अगर आपको रात में अच्छी और लंबी नींद नहीं आती, तो दिन में झपकी लेने की आदत कम करें, खासकर दोपहर के समय सोने से बचें. दिन में ज्यादा देर तक सोने से रात में नींद आने में परेशानी हो सकती है. इसलिए अपनी नींद का रूटीन नियमित रखें.
समय पर खाना खाएं
अच्छी नींद के लिए अपने खाने का समय तय रखें, कि रात में इसी एक टाइम पर खाना खाएंगे और देर रात में खाना नहीं खाएंगे. सोने से ठीक पहले बहुत ज्यादा पानी या अन्य तरल पदार्थ न पिएं. इससे रात में बार-बार बाथरूम जाने के लिए नींद खुलने की परेशानी कम हो सकती है. इसके अलावा रात के समय ज्यादा भारी खाना न खाए और न ही ओवरईटिंग करें.
तनाव कम करने के तरीके अपनाएं
दिनभर के तनाव को कम करने के लिए सोने से पहले खुद को रिलैक्स करें. इसके लिए किताब पढ़ें, हल्का और सुकून देने वाला गाने सुनें या गर्म पानी से नहाएं. इसके अलावा, डॉक्टर की सलाह पर मसाज थेरेपी, मेडिटेशन और योग भी कर सकते हैं.
दवाओं का सेवन सोच-समझकर करें
कुछ ओवर-द-काउंटर और डॉक्टर की पर्ची पर मिलने वाली दवाएं आपकी नींद को प्रभावित कर सकती हैं. खासकर सर्दी-जुकाम और एलर्जी की कुछ दवाओं से नींद आने या सोते रहने में परेशानी हो सकती है. अगर आप नियमित रूप से कोई दवा लेते हैं और आपकी नींद प्रभावित हो रही है, तो डॉक्टर से बात करें. उनसे ऐसी दवाओं के बारे में पूछें, जिनसे आपकी नींद पर बुरा असर न पड़े.
यह भी पढ़ें: BP हमेशा कंट्रोल में रखना है? इन 7 आदतों को अपनी रोज की जिंदगी का हिस्सा बना लें
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
5 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
7 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
7 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
SOURCE: HARVARD HEA;TH PUBLISHING, NHLBI
First published on:
Know More: Editorial Guidelines