HMPV से डरें मत, वायरस से बचाव के 7 तरीके, भारत में अब तक 12 मरीजों की पुष्टि

HMPV Prevention Tips: देश में एचएमपीवी वायरस के मामले बढ़ गए हैं। इस वक्त देश में 12 एक्टिव केस हैं। ऐसे में आपको इससे बचाव के कुछ सेफ्टी टिप्स को फॉलो करने की जरूरत है, इन बातों का रखें ख्याल।

HMPV Virus in India

HMPV Prevention Tips: कोरोना जैसा एक और फैलने वाला वायरस इन दिनों देश में काफी एक्टिव है। इसे कोरोना से जोड़ने के पीछे का कारण इसका एक और संबंध चीन भी है क्योंकि वहां, इस वायरस का कहर तेज है और लोगों को प्रभावित कर रहा है। ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस कोई नया वायरस नहीं बल्कि सालों पुराना वायरस है। इसकी पहचान साल 2001 में ही हो गई थी, मगर ये इस समय काफी एक्टिव है। यह भी कोरोना की तरह ही रेस्पिरेट्री इन्फेक्शन वाला वायरस है, जिसमें सर्दी-जुकाम से लेकर खांसी होती है। भारत में भी इसके 12 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। ऐसे में आपको इस वायरस से सेफ रहने के लिए कुछ बातों का खास ख्याल रखने की जरूरत है।

विज्ञापन

भारत में 12 मामले

विज्ञापन

HMPV के ताजे मामलों में 9 जनवरी के 3 मामले शामिल हैं, जिसमें 1 यूपी की 60 वर्षीय महिला है, वहीं, 2 अन्य मामलों की गुजरात में पुष्टि हुई है, जिसमें एक 8 साल का बच्चा है और दूसरा 80 साल का पुरुष है। भारत में पहले 2 मामले 6 जनवरी को कर्नाटक में मिले थे। वहीं, अन्य मामले भी 6 जनवरी को मिले थे, जिसमें 1 गुजरात, दूसरा बंगाल, तीसरा राजस्थान और चौथा चेन्नई में मिला था। 7 जनवरी को नागपुर में 2 बच्चियों में इस वायरस की पुष्टि हुई थी। वहीं, 8 जनवरी को मुंबई की 6 माह की बच्ची भी HMPV पॉजिटिव पाई गई।

विज्ञापन

इस वायरस से बचाव के 7 तरीके

1. बार-बार हाथ धोएं

साफ-सफाई किसी भी वायरस से बचाव के लिए बेहद अहम है। इसलिए अपने हाथों की सफाई बनाए रखें। अपने हाथों को साबुन और पानी की मदद से कम से कम 20 सेकेंड के लिए वॉश करें। बाहर जाएं, तो सेनिटाइजर कैरी करना न भूलें। खांसने-छींकने या फिर किसी सतह को छूने के बाद और खाना खाने से पहले हाथों को धोना बिल्कुल न भूलें।

विज्ञापन

2. फेस टच न करें

आपको बार-बार अपने चेहरे को भी छूने से बचना चाहिए क्योंकि फेस पर आंख, नाक या मुंह के रास्ते वायरस शरीर के अंदर प्रवेश कर सकता है। खासतौर पर गंदे हाथों से या फिर काफी समय से ना साफ किए हाथों से मुंह को व टच करें। मेकअप साफ करने के लिए भी पहले अपने हाथों को अच्छे से साफ करें।

विज्ञापन
HMPV Virus Prevention Tips

HMPV Virus Prevention Tips

3. खांसते और छींकते समय मुंह ढके

विज्ञापन

HMPV वायरस फैलने वाला वायरस है, जो एक से दूसरे में तुरंत फैलता है। ऐसे में अगर आपको सर्दी-खांसी है या छींकें आ रही हैं, तो आपको अपने मुंह को कवर करने की जरूरत होती है। ऐसा करने से दूसरे को इन्फेक्शन होने का रिस्क कम हो जाता है।

4. मास्क का प्रयोग करें

विज्ञापन

बाहर जाने से पहले अपने मुंह को कवर करना न भूलें। आप मास्क का यूज कर सकते हैं। ये आपको बाहर के बैक्टीरिया और वायरस से सुरक्षित रखेगा।

5. संक्रमित लोगों से दूर रहें

विज्ञापन

अगर आपके आस-पास कोई फ्लू या सर्दी-जुकाम से पीड़ित है, तो उससे दूरी बनाएं। वहीं, अगर आप बीमार हैं, तो आपको भी दूसरों से दूरी बनाकर रखने की जरूरत है। खासतौर पर अगर आपको फेफड़ों से जुड़ा कोई इन्फेक्शन हो रहा है।

6. भीड़भाड़ वाली जगहों से दूरी बनाएं

विज्ञापन

ज्यादा भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रहें। पब्लिक ट्रांसपोर्ट, मॉल्स, मूवी थिएटर या ऐसे इलाकों में जाने से बचे, जहां अधिक लोग आते-जाते हों या सार्वजनिक समारोह में जाने से बचें।

7. हाइड्रेशन

विज्ञापन

शरीर में पानी की कमी होने से भी आपको इन्फेक्शन हो सकता है। ऐसे में आपको अपनी डाइट में हाइड्रेशन वाले फूड्स और ड्रिंक्स का सेवन बढ़ाना चाहिए। साथ ही, पानी भी भरपूर मात्रा में पिएं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ