High BP के मरीजों के लिए कैसे भारी पड़ सकता है नमक? WHO ने बताया कारण

High BP Causes: आजकल हाई बीपी की समस्या बहुत ही कॉमन हो गई है। बीपी की यह समस्या दिल के रोगों को भी बढ़ावा देती है। इन लोगों के लिए WHO ने एक नई गाइडलाइन जारी की है, जिसके अनुसार हाई बीपी के मरीजों को इस नमक को खाने से परहेज करने के लिए कहा गया है। आइए जानते हैं इस बारे में।

High BP के मरीजों के लिए कैसे भारी पड़ सकता है नमक? WHO ने बताया कारण

photo credit-freepik

High BP Causes: हार्ट डिजीज और हाई BP के मरीजों को अपनी डाइट में खान-पान के साथ-साथ हेल्दी लाइफस्टाइल भी फॉलो करने की सलाह दी जाती है। ये दोनों मेडिकल कंडिशन एक-दूसरे से संबंधित हैं, इसलिए एक का प्रभाव दूसरे पर पड़ना तय है। नमक हमारे खाने का ऐसा हिस्सा है, जिसके बिना शायद हमारा भोजन अधूरा माना जा सकता है। हालांकि, नमक ऐसी चीज है जिसकी जरूरत हमारे शरीर को होती है। अगर पर्याप्त नमक की मात्रा बॉडी में न हो तो यह भी सेहत के लिए हानिकारक है लेकिन ज्यादा मात्रा में नमक भी शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। खासतौर पर दिल के मरीजों और बीपी के मरीजों के लिए। जी हां, हाल ही में डब्ल्यूएचओ ने बताया कि हाई बीपी और हार्ट के मरीजों को नमक खाने से परहेज करना चाहिए लेकिन क्यों? इस बारे में जानते हैं सबकुछ।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

नमक और दिल के रोगों के बारे में वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने अपनी एक रिसर्च में बताया है कि दिल की बीमारियों में बीपी का अहम रोल है। अगर शरीर का ब्लड प्रेशर संतुलित नहीं रहेगा, तो इससे आपको दिल की बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। नमक के अधिक सेवन से भी बीपी का लेवल अनियंत्रित रहता है। खासतौर पर जो हम आमतौर पर सोडियम वाला नमक खाते हैं, वह हमारी बॉडी के लिए सही नहीं होता है।

Healthy Heart Tips

विज्ञापन

नमक क्यों हानिकारक?

WHO के मुताबिक, हाई बीपी और हार्ट डिजीज के मरीजों को सोडियम वाले नमक की जगह पोटेशियम वाला नमक खाना चाहिए। इस नमक को खाने से ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है, जिससे हार्ट हेल्थ भी ठीक रहती है। हालांकि, डब्ल्यूएचओ के अनुसार किसी भी इंसान को औसतन 2 ग्राम से अधिक नमक खाने से भी परहेज करना चाहिए। पोटेशियम वाले नमक को के साल्ट भी कहते हैं। आइए जानते हैं के सॉल्ट के फायदों के बारे में।

पोटेशियम साल्ट के फायदे

इस नमक को खाने से हार्ट हेल्थ सही रहती है।

विज्ञापन

पोटेशियम नमक को खाने से किडनी डिजीज नहीं होते हैं।

इस नमक के सेवन से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है।

विज्ञापन

दिल की धड़कनों की गति को सुधारे।

इस नमक की सही मात्रा शरीर में होने से थकान और कमजोरी भी नहीं होती है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ