गर्मियों में BP पेशेंट्स के घर में जरूर हों 6 चीजें, कंट्रोल करने में होगी आसानी

High Blood Pressure Control Tips: भीषण गर्मी में लोगों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए, नहीं तो उन्हें कई स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। इस मौसम में खासतौर पर ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है। चलिए जानते हैं उन 6 चीजों के बारे में, जिनसे बीपी को कंट्रोल किया जा सकता है।

High Blood Pressure Control Tips

High Blood Pressure Control Tips: गर्मियों में चिलचिलाती धूप और लू से लोगों का हाल बेहाल हो जाता है। ऐसे में जरूरी है कि व्यक्ति अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखे, नहीं तो इससे गंभीर बीमारियों के होने का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, उन्हें तो अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। नहीं तो इससे वो बीमार भी पड़ सकते हैं।

विज्ञापन

अगर आपको भी हाई बीपी की समस्या है, तो ऐसे में आप अपनी डाइट में कुछ विशेष चीजों को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा कुछ घरेलू उपाय भी अपना सकते हैं। चलिए जानते हैं उन 6 चीजों के बारे में, जिनका सेवन करने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है।

विज्ञापन

त्रिफला

गर्मियों में बीपी को कंट्रोल करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप रोजाना त्रिफला खाएं। खाली पेट 1 चम्मच त्रिफला को पानी के साथ खाने से शरीर डिटॉक्स होता है। साथ ही शरीर में खून का संतुलन बना रहता है।

विज्ञापन

त्रिकटु चूर्ण

खाली पेट चुटकी भर त्रिकटु चूर्ण खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण की उच्च मात्रा होती है, जिससे पाचन तंत्र सही रहता है। इसके अलावा बीपी भी नहीं बढ़ता है।

विज्ञापन

आंवला

जो लोग रोजाना सुबह खाली पेट आंवला खाते हैं, आमतौर पर उनका बीपी कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा उन्हें पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं के होने का खतरा भी कम हो जाता है।

लहसुन

गर्मियों के मौसम में रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन की एक कली खाना फायदेमंद होता है। इससे गर्मी नहीं लगती है। इसके अलावा ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।

विज्ञापन

अनानास

गर्मियों के दिनों में बीपी के मरीजों को अनानास जरूर खाना चाहिए। अनानास में कैल्शियम और मैग्नीशियम की उच्च मात्रा होती है, जिससे हड्डियों में मजबूती आती है। एक सप्ताह में आप दो से तीन दिन 100 ग्राम अनानास खा सकते हैं। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगा।

विज्ञापन

ड्राई फूड्स

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए ड्राई फूड्स का सेवन करना फायदेमंद होता है। इसके लिए रात में ही ठंडे पानी एक से दो अखरोट और 5 बादाम को भिगोकर रख दें और सुबह उन्हें खाली पेट खाएं। इससे पाचन शक्ति मजबूत होगी। साथ ही दिनभर थकान और कमजोरी की समस्या भी नहीं होगी।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ