Heart Defect Awareness Day 2025: क्यों बिगड़ने लगी है दिल की सेहत? डॉक्टर ने बताई जरूरी बातें

Heart Defect Awareness Day 2025: दिल की सेहत को लेकर अब लोगों के बीच काफी जागरुकता बढ़ गई है। हालांकि, जेनेटिक्स में मिली दिल की बीमारियों से बचाव तो कठिन है लेकिन सुरक्षा की जा सकती है। जानिए डॉक्टर की क्या है सलाह।

Heart Defect Awareness Day 2025

Heart Defect Awareness Day 2025

Heart Defect Awareness Day 2025: हर साल 14 फरवरी को हृदय दोष जागरूकता दिवस मनाया जाता है, जो कि जन्मजात दिल की बीमारियों से संबंधित दिवस है। हालांकि, 7 से 14 फरवरी तक, यह पूरा वीक ही हृदय दोष जागरूकता के रूप में मनाया जाता है। बदलती लाइफस्टाइल से दिल की बीमारियों का जोखिम बढ़ता है मगर जिन्हें यह बीमारी जन्मजात मिली है, वे अपनी सेहत को ठीक रखने के लिए सिर्फ कुछ बातों का ख्याल ही रख सकते हैं। दिल के रोगों के बढ़ने का सबसे गंभीर कारण है हमारी खराब जीवनशैली और खानपान। इस साल Heart Defect Awareness Day के मौके पर, विशेषज्ञों से जानें बढ़ते हुए खतरे से कैसे बचाएं।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

डॉक्टर विवेका कुमार, जो कि मैक्स अस्पताल के कार्डियक साइंसेज के वाइस चेयरमैन हैं, एनबीटी से बातचीत में बताते हैं कि हार्ट डिजीज का बढ़ने का कारण कम शारीरिक गतिविधि है और ब्लड प्रेशर या कोलेस्ट्रॉल का असंतुलन होना है। मगर जन्मजात इस समस्या का होना भी कॉमन हो गया है। डॉक्टर बताते हैं कि भारत में हर साल 2 लाख बच्चों को जन्म से ही दिल की बीमारी मिलती है। ऐसे में हमें कुछ बातों का ध्यान रखना होता है।

विज्ञापन

क्यों बिगड़ रही है Heart हेल्थ?

दिल के रोगों का जन्मजात होना गंभीर है, लेकिन अगर ये लोग सही लाइफस्टाइल को नहीं अपनाते हैं, तो वह भी बिल्कुल ठीक नहीं होता है क्योंकि इन लोगों की जीवनशैली का भी सेहत के प्रति अहम भूमिका रहती है। डॉक्टर कहते हैं कि कोविड के बाद से ही दिल की बीमारियों के जोखिम काफी बढ़ चुके हैं इसलिए सतर्कता और ज्यादा बरतनी होती है। इसके कारणों में धूम्रपान और शराब का सेवन शामिल है। हमेशा शरीर का बीपी और कोलेस्ट्रॉल बढ़ा रहना भी दिल की सेहत बिगाड़ने का एक कारण है।

विज्ञापन

Healthy Heart Tips

6 S रखेंगे ख्याल

  • 1.स्लीप- पर्याप्त नींद और सही स्लीपिंग पैटर्न आपके दिल को हेल्दी रखेगा।
  • 2. स्ट्रेस- बर्थ के समय ही हार्ट डिजीज की समस्याएं हो जाना गंभीर है। इसलिए, स्ट्रेस इनके लिए सही नहीं है।
  • 3. सेडेंटरी लाइफस्टाइल- एक ऐसी लाइफस्टाइल को अपनाना जिसमें आप अधिकांश तौर पर बैठे रहते हैं और कोई फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते हैं।
  • 4. स्मोकिंग- जितना हो सके स्मोकिंग करने से परहेज करना फायदेमंद होगा।
  • 5. सॉल्ट- डाइट में नमक की मात्रा कम रखें। हो सके तो सफेद नमक खाने से बचें।
  • 6. शुगर- ज्यादा चीनी भी इन लोगों के लिए सही नहीं है।

ये भी पढ़ें- Gall Bladder Stone होने के संकेत देते हैं ये 3 बदलाव

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ