Heart Attack से पहले अलर्ट करेगी ये चिप, जानें यह डिवाइस सबसे अलग कैसे?

Heart Attack Prevention: युवाओं में बढ़ते हार्ट अटैक के खतरे के बीच, यूनिवर्सिटी ऑफ मिसिसिपी ने एक AI आधारित चिप विकसित की है जो स्मार्टवॉच के जरिए रियल टाइम में हार्ट अटैक की पहचान कर सकती है। जानिए यह तकनीक बाकी उपायों से कैसे है अलग।

Heart Attack (19)

Heart Attack Prevention: आजकल युवाओं में हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली स्थित आकाश हेल्थकेयर द्वारा की गई एक पांच साल की स्टडी में सामने आया है कि कोविड-19 महामारी के बाद हार्ट अटैक के मामलों की संख्या दोगुनी से भी अधिक हो गई है और इमरजेंसी केसों में 60 फीसदी तक की वृद्धि हुई है। यह जानकारी द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में दी गई है। अक्सर देखा गया है कि हार्ट अटैक के संकेतों को समय पर पहचानना संभव होता है, लेकिन लापरवाही या देर से प्रतिक्रिया के कारण मरीज की जान खतरे में पड़ जाती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर हार्ट अटैक के संकेतों को तुरंत पहचान लिया जाए, तो क्या किसी की जान बचाई जा सकती है?

विज्ञापन

हार्ट अटैक की पहचान क्यों जरूरी?

हार्ट अटैक को पहचानने और इलाज शुरू करने के मामले में हर 1 सेकंड कीमती होता है। इस जरूरत को ध्यान में रखते हुए यूनिवर्सिटी ऑफ मिसिसिपी (UM) की एक टीम ने एक नई तकनीक का विकास किया है, जो पारंपरिक तरीकों की तुलना में हार्ट अटैक को जल्दी और ज्यादा सही तरीके से पहचान सकता है।

विज्ञापन

क्या है यह नई तकनीक?

यूनिवर्सिटी के इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर इंजीनियरिंग के प्रोफेसर केसेम खलील और उनकी टीम ने एआई और एडवांस गणितीय मॉडलिंग की मदद से एक खास चिप तैयार की है। यह चिप इसीजी (ECG) यानी हृदय की विद्युत गतिविधि का विश्लेषण करके हार्ट अटैक को रियल टाइम में पहचान सकती है।

विज्ञापन

कैसे इस्तेमाल करें चिप?

यह चिप किसी भी वियरेबल डिवाइस जैसे स्मार्टवॉच या हेल्थ बैंड में लगाई जा सकती है और इसकी सटीकता 92.4% तक साबित हुई है। इस स्टडी को इंटेलीजेंट सिस्टम ब्लॉकचेन एंड कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी में प्रकाशित किया गया है।

Heart Attack Symptoms

विज्ञापन

क्या बोले एक्सपर्ट?

प्रोफेसर खलील ने कहा, “जब कोई मरीज हार्ट अटैक का शिकार होता है, तो जितनी जल्दी इलाज शुरू हो, उतना ही कम स्थायी नुकसान होता है। यह पूरी तरह समय पर निर्भर करता है।” यह तकनीक बाकी उपायों से कैसे अलग है?

चिप के फायदे

अब तक हार्ट अटैक की पहचान के लिए मरीज को अस्पताल ले जाना होता है, जहां इसीजी सहित अन्य जांचों के बाद ही स्थिति स्पष्ट होती है। हालांकि, आजकल बाजार में एप्पल और सैमसंग जैसी कंपनियों की घड़ियां मौजूद हैं, जो हार्ट रेट और धड़कनों की अनियमितता की निगरानी करती हैं। मगर ये रियल टाइम में हार्ट अटैक की पहचान करने में अभी उतना कारगर नहीं हैं।

विज्ञापन

उदाहरण के तौर पर, 2024 में सैमसंग ने भारत में अपनी गैलेक्सी वॉच में इररेगुलर हार्ट रिदम नोटिफिकेशन Irregular Heart Rhythm Notification (IHRN) फीचर लॉन्च किया, लेकिन यह भी केवल अनियमित धड़कनों को पहचान सकता है, हार्ट अटैक को नहीं। UM की टीम का कहना है कि यदि इस तकनीक को मोबाइल फोन या स्मार्टवॉच जैसे उपकरणों में लगाया जाए, तो हार्ट अटैक की पहचान में लगने वाला समय काफी कम हो जाएगा और मरीज को समय रहते इलाज मिल सकेगा।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ