Walking Benefits: रात में खाना खाने के बाद जरूर करें ये 1 काम, वरना घरे सकती है गंभीर बीमारी, जानें

health benefits of walking after dinner

health benefits of walking after dinner

Benefits Of Walking: अगर आप भी रात में खाना खाने के बाद सीधे बेड पर जाकर सो जाते हैं तो सावधान हो जाइए। ये गलत आदत आपकी हालत खराब कर सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि ये आदत मोटापा बढ़ा सकती है। मोटापा बढ़ने से आपको कई दूसरी बीमारियां भी घेर सकती हैं।

विज्ञापन

डिनर के बाद टहलने की सलाह क्यों देते हैं एक्सपर्ट?

आयुर्वेद डॉक्टर अबरार मुल्तानी की मानें तो भोजन के बाद हमें इसलिए टहलना चाहिए, क्योंकि इससे शरीर का हर अंग और मासपेशियां ठीक से काम करती हैं। इतना ही नहीं पैदल चलने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है। खासकर टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों को खाना खाने के बाद थोड़ी देर टहलना चाहिए।

विज्ञापन

खाना खाने के बाद कितने समय तक टहलना चाहिए?

सबसे पहले इस बात का ध्यान रखें कि रात में सोने से 4 घंटे पहले खाना जरूर खा लें। इसके बाद आप कम से कम 20 मिनट जरूर टहलें, अगर आपके पास ज्यादा समय है तो आप इसे बढ़ाकर 30 मिनट भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

खाने के बाद पैदल चलने से क्या-क्या फायदे होते हैं?

ब्लड शुगर नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।
शरीर की इम्युनिटी को बढ़ावा मिलता है।
टहलने से आप वजन कंट्रोल में रख सकते हैं।
रोज खाना खाने के बाद टहलने से डिप्रेशन दूर होता है।
पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है, कब्ज की संभावना कम होती है।

विज्ञापन

Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ