Health Tips: हाथ-पैर में झनझनाहट होना किस गंभीर बीमारी का संकेत? डाइटीशियन से जानें बचाव के उपाय

Health Tips: हाथों-पैरों में झनझनाहट होना आम समस्या नहीं है। आपने देखा होगा कि अधिकांश लोग इस समस्या की शिकायत भी करते रहते हैं। आइए आपको बताते हैं इस बारे में क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट।

Health Tips

Health Tips

Health Tips: शरीर को हेल्दी और फिट रखने के लिए हमें कई प्रयास करने पड़ते हैं। हमें सही और पौष्टिक आहार के सेवन के साथ-साथ व्यायाम और हेल्दी हैबिट्स को भी फॉलो करना चाहिए। अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोगों को हाथों और पैरों में झनझनाहट होती रहती है, वो भी बार-बार होती है। शायद आपको भी ऐसा महसूस हुआ होगा। क्या यह कोई बीमारी है? आइए जानते हैं इस पर एक्सपर्ट की सलाह।

विज्ञापन

क्या है एक्सपर्ट की राय?

डाइटीशियन प्रेरणा चौहान, जो अपना यूट्यूब पेज चलाती हैं, बताती हैं कि शरीर के इन दो अंगों में झनझनाहट होना शरीर में बी विटामिन्स, खासतौर पर कॉम्पलेक्स विटामिन बी6 और बी-12 के कम होने से होता है। ये बी विटामिन्स शरीर की मांसपेशियों और हड्डियों के लिए काफी अहम होते हैं।

विज्ञापन

विटामिन बी कॉम्प्लेक्स की कमी के नुकसान

  • Vitamin बी-कॉम्प्लेक्स की कमी होने से न्यूरो रिलेटेड प्रॉब्लम्स सबसे ज्यादा होती हैं, जिसमें याददाश्त की कमी, फोकस और स्ट्रेस बढ़ना शामिल है।
  • इस विटामिन की कमी से शरीर में थकान और कमजोरी महसूस होती है।
  • विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स कम होने से स्किन पर भी नेगेटिव इंपैक्ट पड़ता है।
  • यह विटामिन शरीर में लाल निशानों, खुजली और हेयरफॉल की समस्या को बढ़ावा देता है।
  • विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स की कमी से शरीर में खून की कमी भी होती है।

क्या करें?

डाइटीशियन प्रेरणा चौहान कहती हैं कि इन विटामिनों की कमी को दूर करने के लिए आपको सप्लीमेंट्स नहीं, बल्कि प्राकृतिक फूड्स का सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए। आप अपने आहार की मदद से भी इन महत्वपूर्ण विटामिनों की कमी को पूरा कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी डाइट में दूध और दूध से बने सभी फूड आइटम्स को शामिल करना चाहिए। खजूर खाने से भी विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स की कमी दूर हो सकती है। आप इन दोनों को साथ मिलाकर भी ले सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ