Health Tips: कोलेस्ट्रॉल की समस्या को दूर करेगा पतंजलि का यह प्रोडक्ट, ऐसे करें सेवन

Health Tips: दिल की बीमारियों के लिए सबसे बड़ी वजह कोलेस्ट्रॉल होता है। इसे नियंत्रित रखने के लिए आपको कुछ घरेलू उपायों की मदद लेनी चाहिए। पतंजलि का कोलेस्ट्रॉल केयर लिक्विड ऐसा ही एक आयुर्वेदिक उत्पाद है, जो इस समस्या का इलाज कर सकता है।

SOURCE- NEWS 24
विज्ञापन

Health Tips: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अनियमित खानपान और तनाव के चलते कोलेस्ट्रॉल की समस्या तेजी से लोगों में बढ़ रही है। इस को देखते हुए योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद ने लोगों को एक प्राकृतिक समाधान पतंजलि कोलेस्ट्रॉल केयर लिक्विड बनाया है। आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से तैयार यह उत्पाद खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो बढ़ते कोलेस्ट्रॉल और उससे जुड़ी बीमारियों से परेशान है।

क्या है पतंजलि कोलेस्ट्रॉल केयर लिक्विड?

यह एक आयुर्वेदिक सिरप है जिसे कोलेस्ट्रॉल स्तर को नियंत्रित करने और दिल को मजबूत बनाने के लिए तैयार किया गया है। इसमें गिलोय, अर्जुन छाल, त्रिफला, अश्वगंधा और अन्य औषधीय तत्व शामिल किए गए हैं। ये सभी चीजें शरीर की शुद्ध करने के साथ-साथ ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं।

Advertisment

इसके सेवन के फायदे

1.कोलेस्ट्रॉल कम करें- यह लिक्विड खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाने में सहायक माना जाता है।

2.हार्ट हेल्थ को सुधारें- अर्जुन की छाल और गिलोय जैसे तत्व हृदय की मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं और धमनियों में रुकावट की संभावना को कम करते हैं।

विज्ञापन

3.ब्लड प्रेशर को संतुलित करें- इसके नियमित सेवन से हाई बीपी को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।

4.ऊर्जा और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं- इसमें मौजूद अश्वगंधा और त्रिफला शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और थकान कम करने में सहायक हैं।

विज्ञापन

ऐसे करें सेवन

एक्सपर्ट्स के अनुसार, 10 से 20 मिलीलीटर लिक्विड को गुनगुने पानी के साथ दिन में दो बार खाने के बाद लेना सबसे उचित माना जाता है। हालांकि, किसी भी तरह की पुरानी बीमारी या दवाई चल रही हो तो इसे खाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

सावधानियां

  • गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं डॉक्टर की सलाह के बिना इसका सेवन न करें।
  • बच्चों को ये दवा न दें।
  • अधिक मात्रा में सेवन करने से बचें।

ये भी पढ़ें-पतंजलि पाचक शोधित हरड़ खाएं, पाचन की हर समस्या होगी दूर, जानें सही खाने का सही तरीका

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ