एल्युमिनियम फॉयल में भूलकर भी न रखें रोटी, डॉक्टर Tarang krishna ने कहा हो सकते हैं कैंसर के शिकार

Health Tips: ऐसे बहुत से लोग हैं जो कि रोटियों को एल्युमिनियम फॉयल में रखते हैं. कुछ ऐसे हैं जो कि रैपिंग पेपर में रोटियों को बांधकर लंच या डिनर में ले जाते हैं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं तो आइए जानते हैं डॉक्टर तरंग कृष्णा से कि ये आपकी सेहत के लिए खतरनाक किस तरह हो सकता है. साथ ही कैसे रोटियों को एल्युमिनियम फॉयल में रखने से कैंसर के शिकार हो सकते हैं.

कैंसर से बचना है तो एल्युमिनियम फॉयल में खाना न रखें . Image Source Freepik

कैंसर से बचना है तो एल्युमिनियम फॉयल में खाना न रखें . Image Source Freepik

Health Tips: आजकल बहुत से लोग आसानी से उपलब्ध एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल अपनी रोटियों को रखने के लिए करते हैं. खासकर जब रोटियां लंच बॉक्स में या बाहर ले जानी होती हैं, तो लोग उन्हें फॉयल में लपेट देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आदत आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकती है? डॉक्टर तरंग कृष्णा के अनुसार, एल्युमिनियम फॉयल में गर्म या लंबे समय तक रखी गई रोटियों से शरीर में एल्युमिनियम का जमा होना शुरू हो सकता है, जो धीरे-धीरे गंभीर बीमारियों और कैंसर (Cancer) का कारण बन सकता है. यह सिर्फ एक सामान्य चेतावनी नहीं है, बल्कि वैज्ञानिक अध्ययन और डॉक्टरों की राय के आधार पर यह समझना बेहद जरूरी है कि खाने की चीजों को सुरक्षित तरीके से स्टोर करना हमारी सेहत के लिए कितना महत्वपूर्ण है.

विज्ञापन

डॉक्टर तरंग कृष्णा ने अपने सोशल मीडिया पर एक पॉडकास्ट पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने कहा कि फॉयल पर रोटी नहीं रखनी चाहिए. एल्युमिनियम फॉयल में रोटियां रखते समय जब भी इसका सेवन करते हैं तो इसके एल्युमिनियम को ही हम अपने शरीर में ले रहे होते हैं, जिससे इम्यून सिस्टम डैमेज होता है और धीरे-धीरे यह एक स्टेप कैंसर की तरह बढ़ जाता है.

विज्ञापन

एल्युमिनियम फॉयल की जगह इसका करें इस्तेमाल

डॉक्टर तरंग कृष्णा का कहना है कि अगर आप अपने खाने को रखना चाहते हैं तो आप रोटियों को पैक करने के लिए किसी दूसरे रैपिंग पेपर का इस्तेमाल करें, न कि एल्युमिनियम फॉयल का.

विज्ञापन

WHO की रिसर्च में हुआ खुलासा

डॉक्टर तरंग कृष्णा बताते हैं कि WHO की रिसर्च में कहा गया है कि अगर आप किसी भी तरह के एल्युमिनियम बर्तन में खाना पकाते हैं तो उसे 1 साल में बदल दें. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो यह आपके लिए बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है और कैंसर का खतरा बढ़ सकता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ