Garlic Health Benefits: इन 5 दिक्कतों में दवा का काम करता है 'लहसुन', जानें अन्य फायदे

Garlic Health Benefits

Garlic Health Benefits

Garlic Health Benefits: खाने में लहुसन को लोग स्वाद के लिए नहीं बल्कि एक औषधि के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। इसमें मौजूद औषधिय गुण सेहत को कई फायदे देते हैं।

विज्ञापन

साथ ही इसमें मौजूद सल्फर कंपाउंड सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि लहसुन से क्या-क्या फायदे मिलते हैं। साथ ही किसी तरीके से इसका सेवन करना चाहिए।

विज्ञापन

लहसुन के सेवन से मिलते हैं ये फायदे

1. कान के दर्द में बहुत लाभकारी होता है लहसुन

विज्ञापन

इस बात से कोई अनजान नहीं है कि लहसुन के एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो कई फायदे देते हैं। इससे कान के दर्द को भी दूर किया जा सकता है।

इसके लिए आपको सरसों के तेल में लहसुन को गर्म करके इसे कान में डाला जाता है। इससे आपको कान में होने वाले दर्द से राहत मिलती है।

विज्ञापन

2. टॉक्सिंस निकालने का काम करता है लहसुन

अक्सर देखा जाता है कि शरीर में कई अलग-अलग कारणों से टॉक्सिन जमा हो जाता हैं। ये इसलिए होता है कि खानपान में जरूरत से ज्यादा तैलीय, तले-भुने और फैटी फूड्स शामिल होते है।

विज्ञापन

इसके लिए आप लहसुन का सेवन कर सकते हैं, इसके सेवन से इसमें मौजूद एंजाइम्स शरीर को डिटॉक्सिफाई करने का काम करते हैं।

3. कॉलेस्ट्रोल कम करने में मदद करता है

विज्ञापन

लहसुन शरीर में मौजूद बुरे कॉलेस्ट्रोल (Bad Cholesterol) को भी कम करता है। बुरा कॉलेस्ट्रोल वसायुक्त पदार्थ होता है, जो शरीर की रक्त धमनियों में जम जाता है और ब्लड फ्लो में रुकावट आती है।

साथ ही इससे हार्ट अटैक, नसों में दर्द और स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है। लहसुन बुरे कॉलेस्ट्रोल को 10 से 15 फीसदी तक कम करने में मदद करता है।

विज्ञापन

4. रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद करता है

विज्ञापन

लहसुन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को मजबूत करने में बहुत मदद करता है।

साथ ही इससे इम्यून सिस्टम भी बूस्ट होता है, जिससे शरीर सर्दी-जुकाम और फ्लू वाले वायरस से सुरक्षित रहता है। इसलिए आप इसका सेवन कर सकते हैं।

विज्ञापन

5. हाई ब्लड प्रेशर को करता है कम

लहसुन में कई ऐसे गुण होते हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर (High BP) कम करने में मदद करते हैं। इसे आप कच्चा और कूटकर भी खा सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ