---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Gut Health कितनी जरूरी? आंतों में कब दिखते हैं ये 3 संकेत? जानें एक्सपर्ट की राय

Gut Health Symptoms: गट हेल्थ को ठीक रखना बहुत जरूरी होता है क्योंकि इससे हमारी ओवरऑल हेल्थ भी सही रहती है। अगर इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी होती है, तो शरीर पहले से ही कुछ संकेतों से हमें आगाह करता है कि हमें अपनी सेहत पर फोकस की जरूरत है। आइए आपको बताते हैं ये संकेत।

---विज्ञापन---

Gut Health Symptoms: गट यानी आंतों की सेहत बनाए रखने के लिए हमें अपनी डाइट का सबसे अधिक ख्याल रखना होता है। इससे हमारा पेट हेल्दी रहता है। अगर पेट स्वस्थ रहेगा तो हमारी पूरी बॉडी हेल्दी रहेगी। हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि हम ज्यादा जंक फूड खाते हैं तो उससे पेट और पाचन दोनों ही अस्वस्थ रहते हैं। इसलिए हमें इसकी सेहत को हल्के में नहीं लेना चाहिए। आंतों में गुड बैक्टीरिया के लिए हमें डाइट में प्रोबायोटिक्स और फर्मेंटेड फूड्स का सेवन बढ़ाना चाहिए। आइए हम आपको गट एक्सपर्ट राम वर्मा द्वारा बताए गए कुछ टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जो गट हेल्थ से संबंधित हैं। साथ ही, उन्होंने कुछ संकेत भी बताए हैं।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

राम वर्मा कहते हैं कि पेट में हाइड्रोक्लॉरिक एसिड की मात्रा कम हो जाने से गट हेल्थ बिगड़ता है। अगर हमारी आंतों में खराब बैक्टीरिया की मात्रा बढ़ गई है, तो उससे पहले ही शरीर में कुछ ऐसे बदलाव होते हैं, जिससे समझा जा सकता है कि गट हेल्थ को सुधारने का समय हो गया है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

गट हेल्थ खराब होने के संकेत

1. हेयर फॉल– अगर हमारे पाचन या पेट में एसिड रिफ्लक्स बढ़ जाता है, तो इससे गट हेल्थ बिगड़ती है। गट बिगड़ने पर सबसे पहले बालों का झड़ना शुरू होता है।

---विज्ञापन---

2. मूड स्विंग्स- गट हेल्थ बिगड़ने से इंसानों में हार्मोनल इंबैलेंस होता है, जिससे मूड स्विंग्स की समस्या बढ़ जाती है। यह अक्सर महिलाओं में होता है। इससे आपकी नींद भी खराब होती है, जिसमें रात को नींद नहीं आती है या फिर असमय नींद आती है।

---विज्ञापन---

3. वजन बढ़ना- गट हेल्थ खराब होने से पेट के आसपास की चर्बी बढ़ने लगती है, जिसे बैली फैट कहते हैं। बैली फैट शरीर में बैड फैट बढ़ने से होता है। आपको कुछ भी खाने-पीने पर पेट में सूजन होती है।

गट हेल्थ इंप्रूव कैसे करें?

  • आंतों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए हेल्दी डाइट, प्रोबायोटिक्स और पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।
  • फाइबर, फल, सब्जियां और फर्मेंटेड फूड्स जैसे दही, अचार का इनटेक बढ़ाना चाहिए।
  • यदि आंतों के स्वास्थ्य में कोई समस्या है, तो एक डॉक्टर से परामर्श करना जरूरी है।

ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Feb 06, 2025 01:13 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola