हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

14 दिन तक रोज खाएं अदरक, मिलेंगे हैरान कर देने वाले फायदे! गैस्ट्रो एक्सपर्ट का बड़ा खुलासा

Amazing Ginger Benefits: अदरक ऐसी सेहतमंद सब्जी है, जिसे जड़ी-बूटी मानना गलत नहीं होगा। इसमें कई एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो हमारी सेहत को सुधार सकते हैं। आइए जानते हैं कि अगर 14 दिनों तक रोज अदरक खाया जाए, तो इससे क्या-क्या लाभ होंगे।

विज्ञापन
फोटो क्रेडिट- Freepik

Amazing Ginger Benefits: हर घर में इस्तेमाल होने वाली यह सब्जी फायदेमंद गुणों का भंडार है। इसे सिर्फ खाने में मसाले की तरह नहीं, बल्कि चाय, काढ़े और आयुर्वेदिक दवा की तरह भी खाया जाता है। इसमें ऐसे हेल्दी और गुड एंजाइम्स होते हैं, जो शरीर को इंफेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं और सूजन को भी कम करते हैं। बता दें, अदरक में कार्बोहाइड्रेट (18 ग्राम प्रति 100 ग्राम), प्रोटीन (2 ग्राम प्रति 100 ग्राम), विटामिन-सी, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और जिंक जैसे तत्व पाए जाते हैं। अगर आप 14 दिनों तक अदरक का सेवन नियमित रूप से करते हैं, तो यह शरीर पर कुछ चमत्कारी प्रभाव डाल सकता है। जानिए फायदे

14 दिनों तक अदरक खाने के फायदे

1. पाचन को दुरुस्त करता है

डॉक्टर सौरभ सेठी, जो एक गैस्ट्रो एक्सपर्ट हैं, बताते हैं कि 14 दिनों तक लगातार अदरक खाने से पाचन क्रिया को सुधारने में मदद मिलती है। यह गैस्ट्रिक एसिड को नियंत्रित करता है और आंतों की मांसपेशियों को सक्रिय करता है, जिससे हमारा खाना अच्छे से पचता है। साथ ही, 14 दिनों तक अदरक खाने से पेट की गड़बड़ी, सूजन, और अपच की समस्याएं भी कम हो सकती हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- इन तीन सस्ते फल से विटामिन बी-12 की कमी होगी पूरी! जानें फायदे

2. सूजन कम करें

विज्ञापन

एक्सपर्ट के अनुसार, अदरक में जिंजेरॉल नामक एक तत्व पाया जाता है, जो आपके शरीर में सूजन वाले बैक्टीरिया को मारने में मदद करता है। अदरक एक नेचुरल एंटी-इंफ्लेमेटरी होता है, जो सूजन जैसी समस्याओं में फायदेमंद तरीके से रिएक्ट करता है।

फोटो क्रेडिट- Freepik

विज्ञापन

3. गैस्ट्रिक मोटिलिटी

यह पेट के अंदर की गतिविधि से जुड़ी समस्या है, जिसमें भोजन के पाचन की प्रक्रिया को देखा जाता है कि वह किस गति से हो रहा है। रोजाना 14 दिनों तक अदरक खाने से आपकी धीमी पड़ी पाचन क्रिया में सुधार होता है और इससे पेट में अल्सर या ट्यूमर बनने का रिस्क भी कम होता है। अदरक खाने से मल त्याग करने में भी मदद मिलती है।

विज्ञापन

4. एंटीऑक्सीडेंट्स

अदरक में हेल्दी एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जिनकी मदद से शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है। 14 दिनों तक नियमित अदरक का सेवन करने से शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, जिससे आप सर्दी-खांसी और वायरल बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं।

विज्ञापन

5. बैड कोलेस्ट्रॉल

अदरक एक नेचुरल ब्लड थिनर है, जो लोग खून पतला करने की दवा ले रहे हैं, वे अदरक खा सकते हैं। कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे लोगों को 14 दिनों तक अदरक जरूर खाना चाहिए। इससे उनके शरीर में भरा गंदा फैट पिघलकर बाहर निकल जाएगा और आप सेहतमंद रहेंगे। अदरक खाने से हार्ट अटैक के जोखिम को भी कम किया जा सकता है।

विज्ञापन

ध्यान रहे, डॉक्टर सेठी बताते हैं कि जिन लोगों को खून पतला करने की दवाएं लिखी गई हैं, वे पहले एकबार अपने डॉक्टर से संपर्क कर लें, उसके बाद ही अदरक का सेवन करें।

ये भी पढ़ें- विटामिन बी-12 की कमी की 5 बड़ी वजहें, इन सुपरफूड्स से करें भरपाई

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola