गर्मी में अमृत है शिकंजी! जानिए इसके फायदे और किन लोगों को करना चाहिए सेवन

Shikanji Peene Ke Fayde: गर्मी के मौसम में शिकंजी स्वाद के साथ-साथ शरीर को ठंडा रखने का काम करती है. साथ ही, यह डिहाइड्रेशन, थकान और पाचन जैसी समस्याओं से भी राहत दिलाती है. आप भी शिकंजी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.  

Shikanji Peene Ke Fayde

शिकंजी पीने के जबरदस्त फायदे, Shikanji Peene Ke Fayde- Inage Credit- Shutterstock

Benefits of Shikanji in Summer: इस मौसम में शरीर गर्म रहता है, इसलिए लोग ठंडी तासीर वाली चीजें ज्यादा खाना पसंद करते हैं. शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए लोग शिकंजी पीते हैं, क्योंकि यह किसी अमृत से कम नहीं है. नींबू, पानी, नमक और चीनी से बनने वाली यह साधारण सी ड्रिंक ना सिर्फ प्यास बुझाती है, बल्कि शरीर को कई तरह के फायदे भी देती है. अगर सही तरीके से इसका सेवन किया जाए तो यह गर्मी से होने वाली कई समस्याओं से बचाव कर सकती है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं शिकंजी पीने से शरीर को क्या फायदे हो सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकंजी पीने के जबरदस्त फायदे

  • शरीर को हाइड्रेट रखना- गर्मियों में पसीना ज्यादा निकलता है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है. शिकंजी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और तुरंत ठंडक मिलती है.
  • डिहाइड्रेशन से बचाव- शिकंजी में मौजूद नमक और चीनी शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखते हैं.  
  • पाचन में सुधार होना- नींबू में मौजूद एसिड पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है. खाना खाने के बाद शिकंजी पीने से गैस, अपच और भारीपन की समस्या कम हो सकती है.
  • थकान और कमजोरी दूर करना- तेज गर्मी में शरीर जल्दी थक जाता है. शिकंजी तुरंत ऊर्जा देती है और फ्रेश महसूस कराती है.  

किन लोगों को जरूर पीनी चाहिए शिकंजी?

  • धूप में रहने वाले लोग- अगर आप बाहर जाते हैं तो शिकंजी को जरूर शामिल करें. इससे शरीर की गर्मी काफी हद तक दूर हो जाएगी.
    पाचन से परेशान लोग- अगर आपको गैस, अपच या एसिडिटी की समस्या रहती है, तो शिकंजी मदद कर सकती है.
    कमजोर इम्यूनिटी- गर्मियों में अगर आप बार-बार बीमार पड़ रहे हैं तो आपकी इम्यूनिटी बहुत ही कमजोर है. इसलिए शिकंजी को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं.
  • विटामिन सी की कमी- अगर आपके अंदर विटामिन सी की कमी है तो आप शिकंजी का सेवन कर सकते हैं. 

किन बातों का रखें ध्यान

  • अगर आप ज्यादा मात्रा में शिकंजी पिएंगे तो वजन बढ़ जाएगा. इसलिए 2 गिलास से ज्यादा पीने ठीक नहीं है.
  • शिकंजी बनाते वक्त ज्यादा चीनी का इस्तेमाल ना करें. ऐसा करने से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं.   

इसे भी पढ़ें- हीटवेव में टू-व्हीलर चलाते वक्त बरतें ये 5 सावधानियां, नहीं तो हो जाएगा हीट स्ट्रोक

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ