हीटवेव में टू-व्हीलर चलाते वक्त बरतें ये 5 सावधानियां, नहीं तो हो जाएगा हीट स्ट्रोक

दिल्ली और उत्तर प्रदेश में तेज गर्मी और हीटवेव के चलते बाइक और स्कूटर चलाने वालों के लिए खतरा बढ़ गया है. ऐसे में कुछ जरूरी सावधानियां अपनाकर आप हीट स्ट्रोक से बच सकते हैं.

Heatwave Alert
1 / 6
Credit: AI

विज्ञापन

हीटवेव में सफर बन सकता है खतरनाक

हीटवेव में सफर बन सकता है खतरनाक2 / 6

दिल्ली और उत्तर प्रदेश में तापमान 45°C तक पहुंच रहा है, जिससे सड़क पर सफर करना जोखिम भरा हो गया है. खासकर बाइक और स्कूटर चलाने वाले सीधे धूप और गर्म हवा के संपर्क में आते हैं, जिससे हीट स्ट्रोक का खतरा तेजी से बढ़ जाता है.

विज्ञापन

पानी पीना सबसे जरूरी

पानी पीना सबसे जरूरी3 / 6

गर्मी में शरीर तेजी से पानी खोता है. इसलिए सफर के दौरान हमेशा पानी साथ रखें और थोड़ी-थोड़ी देर में पीते रहें. नारियल पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स भी शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं.

सही कपड़े और गियर पहनें

सही कपड़े और गियर पहनें4 / 6

राइडिंग के दौरान भारी और मोटे कपड़े शरीर में गर्मी फंसा लेते हैं. इसलिए हल्के, ढीले और breathable कपड़े पहनें. वेंटिलेशन वाले हेलमेट और जैकेट गर्मी से बचाव में मदद करते हैं.

विज्ञापन

दोपहर में सफर करने से बचें

दोपहर में सफर करने से बचें5 / 6

दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच तापमान सबसे ज्यादा होता है. इस समय बाहर निकलने से बचें और सुबह या शाम के समय यात्रा करें. इससे हीट स्ट्रोक का खतरा काफी कम हो जाता है.

लंबी यात्रा में आराम करना जरूरी

लंबी यात्रा में आराम करना जरूरी6 / 6

अगर लंबा सफर कर रहे हैं, तो बीच-बीच में रुककर छांव में आराम करें. इससे शरीर का तापमान संतुलित रहता है और थकान कम होती है. अगर सफर के दौरान चक्कर आना, सिरदर्द, उल्टी या ज्यादा पसीना जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत रुकें और आराम करें. ये हीट स्ट्रोक के शुरुआती संकेत हो सकते हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है. (All Photos Credit: Social Media)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन