चिप्स-कुरकुरे के शौकीन हो जाएं सावधान! जंक फूड जांघों के मसल्स को कर रहा खोखला

Junk Food Side Effects: अगर आप जंक फूड जरूरत से ज्यादा खाते हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है, क्योंकि यहां पर हम आपको बताएंगे कि कैसे चिप्स-बर्गर जांघों की मसल्स को कमजोर करने का काम कर रहा है. 

Junk Food Side Effects

Junk Food Side Effects

Junk Food Ka Jangho Par Asar: आजकल हेल्दी खाने से ज्यादा जंक फूड का सेवन किया जाने लगा है. चिप्स, कुरकुरे और पैकेट वाले स्नैक्स लोगों की लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुके हैं. इसलिए टीवी देखते वक्त या हल्की भूख लगने पर ज्यादातर लोग जंक फूड्स का सहारा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये  स्वादिष्ट लगने वाले स्नैक्स आपकी सेहत को अंदर ही अंदर नुकसान पहुंचा रहे हैं? खासकर, इनकी आदत आपकी जांघों की मसल्स को कमजोर और खोखला बना सकती है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि कैसे जंक फूड जांघो के मसल्स को खोखला कर रहा है.  

विज्ञापन
विज्ञापन

जंक फूड क्यों है खतरनाक?

चिप्स और कुरकुरे जैसे जंक फूड में नमक, ट्रांस फैट और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं. इनमें पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स बहुत कम होते हैं. ऐसे में शरीर को सही पोषण नहीं मिल पाता और मसल्स कमजोर होने लगते हैं.

जांघों की मसल्स पर कैसे असर पड़ता है?

जांघों की मसल्स शरीर की सबसे बड़ी और मजबूत मांसपेशियों में शामिल होती हैं, लेकिन जब आप लगातार जंक फूड खाते हैं तो कई तरह के नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं.  

विज्ञापन
  • मसल्स ग्रोथ रुकना
  • शरीर को पर्याप्त प्रोटीन ना मिलना
  • मांसपेशियां मजबूत ना बनना
  • फैट बढ़ना
  • शरीर की चर्बी बढ़ना  
  • मसल्स कमजोर होना
  • एनर्जी कम होना
  • शरीर में सही न्यूट्रिशन की कमी होना
  • मसल्स लॉस

इन संकेतों को ना करें नजरअंदाज

अगर आपकी जांघों की मसल्स कमजोर हो रही हैं, तो शरीर कुछ संकेत देता है. वहीं, अगर आपकी मांसपेशियां कमजोर हो रही हैं और आपको तुरंत अपनी डाइट सुधारने की जरूरत है.

  • सीढ़ियां चढ़ने में परेशानी
  • जल्दी थक जाना
  • पैरों में कमजोरी महसूस होना
  • चलते समय संतुलन बिगड़ना

क्या करें?

अगर आप अपनी जांघों की मसल्स को मजबूत रखना चाहते हैं तो अपनी डाइट पर ध्यान दें और जंक फूड खाने की आदत को कंट्रोल करें. चिप्स और कुरकुरे को रोज खाने की आदत छोड़ें और प्रोटीन वाली चीजें खाएं. एक्सरसाइज करें और खूब सारा पानी पिएं. 

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ