Warning Label On Foods: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने खाने के पैकेट्स पर सिंगल-फेज अप्रोच लाने का प्रस्ताव दिया है. इसमें फूड पैकेट्स के सामने के हिस्से पर न्यूट्रिशनल लेबलिंग होगी जिससे उस फूड के सेहत पर असर के बारे में लिखा होगा. सफेद चोकोर बैकग्राउंड पर लाल रंग के षटकोण साइन को फूड पैकेट्स के आगे लगाने के लिए FSSAI ने सर्वोच्च न्यायालय में एक एफिडेविट दायर किया है और फ्रंट ऑफ पैक वॉर्निंग लेबल (Warning Label) लागू करने के लिए स्पष्ट समय सीमा की मांग की है. इस प्रस्तावित सिस्टम के तहत फूड रेगुलेटर को खाने के पैकेट के सामने वाले हिस्से पर उन पोषक तत्वों के बारे में लिखना होगा जो उस खाने में हैं जिससे उपभोक्ता को प्रोडक्ट के बारे में पर्याप्त जानकारी मिल जाएगी.
यह भी पढ़ें- कैंसर से जुड़े ये 10 मिथक कहीं आप भी तो नहीं समझते सच? एक्सपर्ट्स ने बताया किन बातों पर नहीं करना चाहिए यकीन
वॉर्निंग साइन से क्या होगा स्पष्ट
नए फ्रंट फूड लेबल पर फूड की सामग्री नहीं बल्कि वॉर्निंग लिखी होगी जो यह बताएगी कि खाने में ज्यादा नमक है, शुगर है या फिर फैट की ज्यादा मात्रा है. यह रेड षटकोण लेबल कनाडा से मिलता जुलता है. इस नए वॉर्निंग लेबल में एक या दो तत्वों के बारे में ही नहीं बल्कि खाने में हर एक तत्व की मात्रा लिखी होगी जो सामान्य स्तर से ज्यादा होगी.
इन नए लेबल को पब्लिक और इंडस्ट्री कंसल्टेशन के बाद ही फाइनलाइज्ड किया जाएगा. इसमें 4 महीनों तक का समय लग सकता है. वहीं, फूड व्यापारियों को इस लेबल को वॉलेंटरी इम्प्लिमेंटेशन के लिए 365 दिनों का समय मिलेगा. इससे कमर्शियल तौर पर आने वाली मुश्किलें कम होंगी और जो फूड पैकेट्स जिनकी पैकेजिंग नए रूल से पहले हुई होगी उनकी बिक्री में दिक्कत नहीं होगी.
पैकेट पर कैसा नजर आएगा नया फूड लेबल
- इस नए फूड लेबल को पैकेट के पीछे नहीं बल्कि फूड पैकेट के आगे लगाया जाएगा. यह लाल रंग का षटकोण लेबल (Red Hexagon Label) होगा जो सफेद रंग के बैकग्राउंड के ऊपर बना होगा.
- इस लाल षटकोण लेबल के ऊपर हाई सॉल्ट, हाई शुगर या हाई फैट या फिर तीनों चीजें लिखी हो सकती हैं. फूड में जिन भी तत्वों की मात्रा ज्यादा होगी वह इस लेबल पर नजर आएंगे.
- यह वॉर्निंग लेबल फूड पैकेट के फ्रंट पर सबसे ऊपर लेफ्ट या राइट साइड पर नजर आएगा.
- लाल षटकोण में न्यूट्रिएंट का नाम साफ अक्षरों में लिखा होगा.
- अगर सिर्फ एक ही पोषक तत्व हाई मात्रा में होगा तो सिर्फ एक की ही वॉर्निंग लेबल पर लिखी होगी.
- अगर 2 या 3 पोषक तत्व हाई मात्रा में होंगी तो वे सभी इस लेबल पर लिखे नजर आएंगे.
- वॉर्निंग का फॉन्ट साइज पैकेट के पीछे लिखी जानकारी से एक पॉइंट ज्यादा होगा.
यह भी पढ़ें- फोन में लगे रहने की आदत बच्चों में बढ़ा सकती है स्ट्रेस लेवल्स, AIIMS की डॉक्टर ने माता-पिता को बताए नुकसान
संबंधित खबरें
World Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
2 hrs agoक्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
17 hrs agoशुगर की बीमारी शरीर के किन अंगों पर असर डाल सकती है?
17 hrs agoप्रेग्नेंसी के पहले 3 महीने हैं सबसे ज्यादा जरूरी, AIIMS की डॉक्टर ने बताया
18 hrs agoन दर्द, न शुरुआती लक्षण! फिर भी आंखों की रोशनी छीन सकता है ग्लूकोमा
21 hrs agoशरीर में खुजली होना किडनी की बीमारी का भी हो सकता है संकेत
22 hrs agoकैंसर के 7 प्रमुख चेतावनी संकेत क्या हैं? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
1 day agoपतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
1 day agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
1 day agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines