Fatty Liver के इन 5 संकेतों को न करें इग्नोर, जानें बचने के लिए घरेलू उपाय

Fatty Liver Signs: आजकल फैटी लिवर की बीमारी लोगों में काफी सामान्य हो गई है। इस रोग के होने से पहले ही हमारा शरीर कुछ संकेत देता है, जिन्हें इग्नोर करने से बीमारी का जोखिम बढ़ सकता है। इस रिपोर्ट में जानिए फैटी लिवर के कुछ शुरुआती संकेत और बचाव के उपाय।

Fatty Liver signs

Fatty Liver signs

Fatty Liver Signs: फैटी लिवर एक ऐसी स्थिति है जिसमें हमारे लिवर में ज्यादा में फैट जमा हो जाता है, जो समय के साथ बढ़ जाता है, जिससे लिवर की कार्यप्रणाली प्रभावित होती है। यदि इसे समय पर न रोका जाए, तो यह लिवर सिरोसिस जैसी कई अन्य गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकता है। भारत में भी यह बीमारी काफी सक्रिय है। यहां भी इस बीमारी के कई रोगी मौजूद हैं। रिपोर्ट्स बताती हैं कि डायबिटीज, ओबेसिटी और ज्यादा शराब पीने वाले लोगों में भी फैटी लिवर की बीमारी होती है। आइए जानते हैं इस पर एक्सपर्ट क्या कहते हैं। फैटी लिवर डिजीज के संकेतों और उपचारों के बारे में मायपाबूजी डॉटकॉम पर शेयर पोस्ट के जरिए दे रहे हैं।

विज्ञापन

Fatty Liver के शुरुआती संकेत

विज्ञापन

1. स्किन का पीला पड़ना- अगर लिवर ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो जॉन्डिस हो सकता है, जिसमें आपकी त्वचा का रंग पीला और आंखें भी पीली दिखाई दे सकती हैं। धीरे-धीरे यह पीलापन नाखूनों तक बढ़ जाता है।

विज्ञापन

2. मतली आना- लिवर के खराब होने पर मरीज को अक्सर घबराहट, जी मिचलाना और उल्टी महसूस होती रहती है। लिवर में फैट बढ़ने पर इंसान के पेशाब में बदबू और मल भी ढीला आता है।

3. पेट में सूजन होना- लिवर में ज्यादा फैट जमा होने से पेट में सूजन, दर्द और भारीपन महसूस हो सकता है। कुछ लोगों का पेट अक्सर मोटा दिखाई देता है जबकि शरीर इतना वजनदार नहीं होता है। यह फैटी लिवर की ओर इशारा करता है।

विज्ञापन

Fatty Liver Signs

4. नींद की समस्या- फैटी लिवर से पीड़ित मरीज को नींद की समस्याएं होती है। इन लोगों को हमेशा आलस आता रहता है और नींद भी आती रहती है। फैटी लिवर के मरीजों को किसी भी काम में मन नहीं लगता है।

विज्ञापन

5. मेंटल हेल्थ- लिवर में खराबी होने पर दिमागी समस्याएं भी हो सकती हैं। लिवर डिजीज में शारीरिक नहीं मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है। याददाश्त की समस्या होना इसमें सबसे कॉमन माना गया है।

फैटी लिवर ठीक करेंगे ये 5 उपाय

एक्सपर्ट के अनुसार, फैटी लिवर डिजीज से राहत पाने के लिए आप इन आसान घरेलू उपायों को फॉलो कर सकते हैं।

विज्ञापन
  • ग्रीन टी एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होती है, इसे पीने से इन लोगों को कई लाभ मिलेंगे।
  • हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, यह लिवर सेल्स को डैमेज होने से बचाते हैं।
  • विटामिन-सी के लिए नींबू और संतरा खा सकते हैं।
  • करेला भी फैटी लिवर के रोगियों के लिए फायदेमंद होते हैं।
  • साबुत अनाज जैसे ओट्स, रागी या बाजरा खाने से फाइबर मिलता है। लिवर की समस्याओं में इन्हें खाना फायदेमंद होगा।

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ