Green tea for Weight Loss: आज के समय की लाफस्टाइल और भागदौड़भरी लाइफ के कारण महिलाएं अपनी फिटनेस पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। जिसकी वजह से उनका वजन बढ़ने लगता है इससे शरीर तो खराब दिखता ही है साथ ही शरीर भी कई बीमारियों की चपेट में आ जाता है।
ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसी चीजें लेकर आए हैं जिनको आप ग्रीन टी में मिलाकर पीते हैं तो इससे आपका वजन तेजी से घटने लगता है। साथ ही इसके सेवन से आपका मेटाबॉलिज्म काफी तेज हो जाता है। इतना ही नहीं इससे आपका इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है, तो चलिए जानते हैं ग्रीन टी में कौन सी चीजें मिलाकर पीना होता है फायदेमंद-
अभी पढ़ें – Weight Loss Drinks: रोजाना पीएं ये 4 ड्रिंक्स, कमर की चर्बी तुरंत गायब होने लगेगी
ग्रीन टी के साथ क्या मिलाकर पीना चाहिए?
लेमन या नींबू – Lemon With Green Tea
नींबू एक फैट बर्नर है। ऐसे में अगर आप ग्रीन टी में नींबू मिलाकर सेवन करते हैं तो इससे आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद मिलती है, जिससे आपका फैट तेजी से बर्न होने लगता है। साथ ही इससे आपकी पाचन से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो जाती है। इसलिए आप ग्रीन टी के साथ नींबू का सेवन हमेशा नाश्ते के बाद ही करें।
शहद – Honey With Green Tea
अगर आप 1 कप ग्रीन टी में 1/2 चम्मच शहद डालकर पीते हैं तो इससे शहद ग्रीन टी के कड़वेपन को कम कर देता है। ग्रीन टी में शहद मिलाकर पीने से ये एक एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल, एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लामेटरी ड्रिंक बनकर तैयार हो जाती है। जिससे आप दिल की बीमाकियों से दूर रहते हैं।
अभी पढ़ें – Healthy Drink: आंतों की सफाई कर देता है खीरे के छिलकों से बना जूस, इस विधि से बनाकर पीएं
अदरक – Green Tea With Ginger
अदरक और ग्रीन टी में कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जोकि आपके शरीर को अंदर से गर्माहट प्रदान करते हैं। इसके सेवन से आप सर्दी, जुकाम और खांसी जैसी बीमारियों से बचे रहते हैं। ऐसे में आप 1 कप ग्रीन टी में 1/2 टी-स्पून ही अदरक का रस डालकर पीएं।
अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
साइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
18 mins agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
20 mins agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
2 hrs agoकैसे पता चलेगा डेंगू हो गया है, यहां जानिए Dengue होने के लक्षण
3 hrs agoपिता की स्मोकिंग का गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर? जानिए क्या कहती है साइंस
22 hrs agoआयोडीन की कमी से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं? जानिए कैसे दूर होगी कमी
23 hrs agoकैंसर के ऑपरेशन में नहीं पड़ेगी ज्यादा खून की जरूरत, AIIMS ने बताया
1 day agoपसलियों को मुड़वा और तुड़वाकर पतली हो रही हैं महिलाएं, क्या है यह सर्जरी
1 day agoचेहरे की एक फोटो बताएगी कैंसर का मरीज बच सकेगा या नहीं: रिसर्च
1 day agoपेशाब में खून से लेकर भूख ना लगने तक, जानिए किडनी कैंसर के क्या लक्षण हैं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines