शुगर बढ़ने से इफेक्ट हो रहे हैं शरीर के ये 5 अंग, बढ़ रहा इन बीमारियों का रिस्क

Diabetes Causes: डायबिटीज एक गंभीर रोग है, जो हमारे शरीर के कई अंगों को भी प्रभावित करता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, ब्लड शुगर का स्तर सीमित होना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि इससे मधुमेह की बीमारी के साथ-साथ और भी कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

diabetes symptoms

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

Diabetes Causes: दुनियाभर में शुगर की बीमारी तेजी से फैल रही है। यह एक लाइफस्टाइल डिजीज है, जो कई कारणों से होती है। भारत को डायबिटीज कैपिटल माना जाता है। यहां दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा मधुमेह रोगियों की पुष्टि होती है। शुगर बढ़ने के दुष्प्रभाव शरीर के कई अंगों में होते हैं, जिससे और भी कई गंभीर बीमारियों का रिस्क बढ़ जाता है। हम आपको अपनी रिपोर्ट के माध्यम से बताएंगे कि शरीर के किस अंग में शुगर होने से कौन सी बीमारी हो सकती है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन

शुगर बढ़ने से क्या रोग हो सकते हैं?

शुगर यदि शरीर के इस हिस्से में हो, तो हो सकती हैं ये बीमारियां। इस बारे में हम आपको इंस्टाग्राम पेज वानिया जैदी द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो के तहत बता रहे हैं। वानिया एक न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

विज्ञापन

1. डायबिटीज

विज्ञापन

इस बीमारी में खून के अंदर शुगर की मात्रा अधिक होती है। इससे शरीर में इंसुलिन की कमी या इंसुलिन का सही तरीके से उपयोग न होने की समस्याएं उत्पन्न होती हैं। ब्लड शुगर डायबिटीज के रिस्क को बढ़ाता है। शुगर से होने वाली सबसे सामान्य बीमारी यही है।

2. डिमेंशिया

विज्ञापन

यह एक दिमागी बीमारी है, जिसमें ब्रेन के अंदर शुगर का स्तर बढ़ जाता है। अगर ब्रेन में शुगर ज्यादा होगी, तो न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर का रिस्क बढ़ जाता है। डिमेंशिया भूलने या सामान्य चीजों को याद न रखने वाली बीमारी है।

3. कैविटी

विज्ञापन

दांतों की यह बीमारी दांतों और मसूड़ों में शुगर बढ़ने के कारण होती है। यह अक्सर, ज्यादा मीठा जैसे कि चॉकलेट या मिठाई खाने से होती है। यह छोटे बच्चों में ज्यादा कॉमन प्रॉब्लम है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Wania Zaidi (@waneyazee)

विज्ञापन

4. फैटी लिवर

अगर लिवर में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है, तो इससे लिवर क्षतिग्रस्त होता है। अगर ज्यादा शुगर युक्त ड्रिंक्स का सेवन करते हैं, तो इससे फैटी लिवर डिजीज हो सकता है।

विज्ञापन

5. स्किन

अगर हमारी त्वचा में शुगर की मात्रा ज्यादा होने लगती है, तो इससे स्किन एजिंग की समस्या हो सकती है। स्किन में शुगर बढ़ने से त्वचा पर झुर्रियां और फाइन लाइंस दिखने लगती हैं।

विज्ञापन

इसके अलावा, शुगर बढ़ने से हार्ट डिजीज, ब्लड प्रेशर, किडनी डिजीज और ओबेसिटी जैसी बीमारियां भी हो सकती हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ