Colon Cancer Symptoms: मलत्याग के दौरान खून आना, दर्द होना या अनकंफर्टेबल फील होना आंतों की दिक्कतों का संकेत होता है. बहुत से लोग इसे आम दिक्कत समझ लेते हैं या फिर बवासीर (Bawasir) समझकर खुद ही घरेलू नुस्खे आजमाते रहते हैं और सही टेस्ट नहीं करवाते जिससे सही बीमारी का पता नहीं चलता. आंतों की दिक्कतें कोलन कैंसर यानी आंतों के कैंसर का लक्षण भी हो सकती हैं. ऐसे में यहां जानिए कोलन कैंसर के क्या लक्षण होते हैं और इन लक्षणों को समय रहते किस तरह पहचाना जा सकता है.
आंतों के कैंसर के क्या लक्षण हैं
- आंतों में कैंसर होने पर मल में खून आने लगता है
- मलत्याग करने में दिक्कत होती है
- ऐसा महसूस होने लगता है जैसे पेट पूरी तरह से साफ नहीं हुआ है
- पेट में लगातार दर्द बना रहता है और ऐंठन या गैस महसूस होती है
- लगातार कमजोरी महसूस होती है
- शरीर में थकान रहती है
- आयरन की कमी हो जाती है और अनीमिया हो जाता है
बवासीर और कोलन कैंसर में क्या अंतर होता है
बवासीर में क्या होता है – बवासीर होने पर मल में ताजा लाल खून दिखाई देता है. बवासीर में गुदा के पास खुजली होने लगती है, सूजन हो सकती है और दर्द महसूस होता है. इसमें वजन कम होना या जरूरत से ज्यादा कमजोरी होने जैसे लक्षण नजर आते हैं.
आंतों के कैंसर में क्या होता है – आंतों का कैंसर होने पर खून नजर आने के साथ ही मलत्याग की आदतों में बदलाव नजर आने लगता है. इसमें पेट में दर्द होता है, वजन घटता है, थकान होती है और अनीमिया जैसै लक्षण दिख सकते हैं.
किन लोगों को हो सकता है आंतों का कैंसर
आंतों का कैंसर 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के व्यक्ति को हो सकता है. परिवार में किसी को आंतों का कैंसर रहा हो, मोटापा, धूम्रपान, प्रोसेस्ड फूड का ज्यादा सेवन, शारीरिक रूप से एक्टिव ना होना और किसी बाउल डिजीज के कारण आंतों के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है.
अगर आपको मल में खून नजर आता है और बिना वजह वजन कम होने लगा है तो डॉक्टर से मिलने में देरी ना करें. मलद्वार में हो रही किसी दिक्कत या मलत्याग में होने वाली दिक्कत को नजरअंदाज ना करें.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.