फैटी लीवर को ठीक करने का सबसे तेज तरीका क्या है? डॉक्टर ने बताया क्या करने पर रिवर्स होगा Fatty Liver

Fatty Liver Kaise Theek Hoga: फैटी लिवर की दिक्कत में लोग सबसे पहले यही सर्च करते हैं कि क्या करें जिससे फैटी लिवर ठीक हो सके, ऐसे में डॉक्टर से जानिए क्या करने पर फैटी लिवर से मिल सकती है राहत.

Fatty liver ko kaise kam kare
1 / 7
Fatty liver ko kaise kam kare

Fatty Liver Home Remedies: ग्रेड 1 फैटी लिवर की दिक्कत आज के समय में साधारण होती जा रही है. लोगों का खानपान और बुरा लाइफस्टाइल फैटी लिवर की सबसे बड़ी वजह बनता है. लिवर में एक्सेस फैट जमने से फैटी लिवर हो जाता है. ऐसे में फैटी लिवर का पता लगते ही इसे ठीक करने की कोशिश में लगना जरूरी है. इसी बारे में बताते हुए फिजीशियन डॉ. विपुल अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर किया है और बताया है कि ऐसे कौन से तरीके हैं जौ फैटी लिवर को ठीक करने में आपकी मदद कर सकते हैं. आइए सुनते हैं डॉक्टर की सलाह.

विज्ञापन

वजन कम करना

वजन कम करना 2 / 7

डॉक्टर बताते हैं कि फैटी लिवर होने का एक सबसे बड़ा कारण है वजन बढ़ना. ऐसे में सबसे पहले वजन घटाने की कोशिश करना जरूरी है.

विज्ञापन

स्ट्रेस मैनेजमेंट

स्ट्रेस मैनेजमेंट 3 / 7

आपको अपने स्ट्रेस को कम करने पर ध्यान देना होगा. चाहे योग प्राणायाम से स्ट्रेस कम हो या फिर छोटी-छोटी बातों को दिल से ना लगाने से हो. डॉक्टर कहते हैं कि खुश रहने से और खूब हंसने से फैटी लिवर कम होता है.  साथ ही, इससे शुगर कम होती है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है.

समय पर सोना

समय पर सोना 4 / 7

रोजाना 7 से 8 घंटे की पूरी नींद लें. सुबह उठकर एक्सरसाइज करें, वॉक करें और आधा घंटा या 45 मिनट फास्ट वॉक करें.

विज्ञापन

डाइट कंट्रोल करना

डाइट कंट्रोल करना 5 / 7

अपनी डाइट को कंट्रोल करना जरूरी है. किसी भी तरह का मीठा यानी गुड़, शहद या चीनी को खानपान का हिस्सा ना बनाएं. फ्राइड फूड और जंक फूड से परहेज करें. कचौड़ी, समोसे, पकौड़े, कोल्ड ड्रिंक्स, मैदा, पिज्जा और बर्गर वगैर बिल्कुल ना खाएं.

मसल गेन करना

मसल गेन करना 6 / 7

आपको अपना टार्गेट रखना होगा कि आपका वजन कम हो और मसल गेन हो. यह आपको फैटी लिवर डिजीज से बचाएगा.

विज्ञापन

इस बात का भी रखें खास ख्याल

इस बात का भी रखें खास ख्याल 7 / 7

इस बात का ध्यान रखें कि आप खुद को अच्छे से हाइड्रेटेड रखें और शरीर में पानी की कमी ना होने दें. वहीं, एल्कोहल का सेवन पूरी तरह से बंद कर दें क्योंकि यह आपके लिवर को डैमेज कर सकता है. यह भी पढ़ें - महिलाओं में कैसे दिखते हैं AIDS के लक्षण, त्वचा से लेकर जीभ पर दिख सकते हैं ये निशान अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन