महिलाओं में कैसे दिखते हैं AIDS के लक्षण, त्वचा से लेकर जीभ पर दिख सकते हैं ये निशान
AIDS Symptoms: महिलाओं में एड्स के लक्षण कैसे दिखते हैं और किस तरह पहचाने जा सकते हैं, जानिए यहां. इन दिक्कतों को समय रहते पहचान लिया जाए तो इलाज भी समय पर शुरू हो सकता है.

AIDS Sympyoms In Women: महिलाओं और पुरुषों में HIV/AIDS के लक्षण लगभग एक जैसे नजर आ सकते हैं. लेकिन, ऐसी कुछ दिक्कतें हैं जो एड्स से पीड़ित होने पर महिलाओं में ही दिखती हैं. AIDS होने पर कुछ आम लक्षण दिख सकते हैं, जैसे बुखार आना, सिर में दर्द होना, ग्लैंड्स या लिम्फ नॉड्स में सूजन, दस्त, बिना वजह वजन कम होना, रैशेज होना और गले की दिक्कतें. इसके अलावा यहां उन लक्षणों का भी जिक्र किया जा रहा है जो एड्स का शिकार हुई महिला में दिखते हैं.
पीरियड्स में बदलाव
2 / 7महिलाओं में एड्स होने पर पीरिड्स में बदलाव नजर आ सकता है. पीरियड्स के दौरान बहुत कम या ज्यादा ब्लीडिंग हो सकती है, पीरियड्स स्किप हो सकते हैं या PMS गंभीर हो सकता है. ऐसा वायरस के इम्यून सिस्टम और हार्मोन्स पर अटैक करने के कारण होता है.
बैक्टीरियल वैजाइनोसिस
3 / 7महिलाओं में बैक्टीरियल वैजाइनोसिस हो सकता है. वैजाइनल डिस्चार्ज, वैजाइनल खुजली, पेशाब करते हुए जलन, पतला या वॉटरी डिस्चार्ज होना और वैजाइना से तेज दुर्गंध आने जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं. HIV की चपेट में आने पर महिलाओं में इन दिक्कतों का खतरा बढ़ जाता है.
वैजाइनल यीस्ट इंफेक्शन
4 / 7महिलाओं में एड्स के चलते वैजाइनल यीस्ट इंफेक्शन हो सकता है. इस दिक्कत में वैजाइना से थिक वाइट डिस्चार्ज होता है, पेशाब करते हुए दर्द होता है, सेक्स के दौरान दर्द हो सकता है और वैजाइनल सोरनेस फील होती है.
जीभ पर निशान
5 / 7यह लक्षण महिलाओं और पुरुषों दोनों में दिख सकता है. AIDS में जीभ पर सफेद परत जम सकती है. इसे ओरल थ्रश कहते हैं.
त्वचा बदलने लगती है
6 / 7एड्स होने पर त्वचा पर बदलाव नजर आने लगते हैं. स्किन पर रैशेज या लाल चकत्ते दिख सकते हैं. इसके अलावा, त्वचा पर छोटे बंप्स भी नजर आ सकते हैं.
वजन कम होना
7 / 7एड्स होने पर बिना कोशिश के और बिना कारण के वजन कम होने लगता है. अगर तेजी से वजन कम होते दिखे तो इस दिक्कत को इग्नोर नहीं करना चाहिए. यह भी पढ़ें - आंखों की ये 2 दिक्कतें हो सकती हैं ब्रेन ट्यूमर का लक्षण, मैक्स हेल्थकेयर के न्यूरोसर्जन ने किया एक्सप्लेन अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.