Colon Cancer की पहचान हुई आसान, सिर्फ ब्लड टेस्ट से मिलेंगे बीमारी के संकेत

Cancer Symptoms: कोलन कैंसर, कैंसर का एक प्रकार होता है। इस पर हुई एक नई रिसर्च है जिसमें पाया गया है कि अब सिर्फ एक ब्लड टेस्ट से ही इसकी जांच की जा सकती है। रिसर्च के मुताबिक, खून की टेस्टिंग से ही शरीर में कोलन कैंसर के संकेतों को पहचाना जा सकता है, जिससे मरीजों का इलाज जल्द से जल्द इलाज संभव हो सकेगा।

Cancer Signs

Cancer Symptoms: कैंसर एक जानलेवा बीमारी है। इस बीमारी की जांच करने के लिए लोगों को पहले से कुछ संकेत दिखाई देते हैं, जिसके बाद लोग मेडिकल जांच करवाते हैं। इस पर हुई एक नई रिसर्च में खुलासा हुआ है कि कोलन कैंसर की पुष्टि के लिए अब सिर्फ एक ब्लड टेस्ट से की जा सकती है। कोलन कैंसर यानी आंतों का कैंसर युवाओं में बढ़ने वाला एक कैंसर है, जिसकी सटीक जांच कोलोस्कोपी स्क्रीनींग के जरिए की जाती है। अब एक नई रिसर्च कहती है कि कोलन कैंसर के लिए ब्लड टेस्ट करवाना ही काफी है। जानिए क्या कहती है नई रिसर्च।

विज्ञापन

क्या कहती है रिसर्च?

यह रिसर्च अमेरिकन सोसाइटी ऑफ क्लिनिकल ऑन्कोलॉजी गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल कैंसर सिम्पोजियम के अनुसार, यह परीक्षण काफी सुविधाजनक और लोगों के लिए फायदेमंद होगा। दरअसल, कोलोनोस्कोपी में मल की जांच की जाती है, जो कि थोड़ी कठिन और दर्दनाक मानी जाती है। उसकी तुलना में यह जांच आसान और कम गंभीर मानी गई है।

विज्ञापन

कैसे हुई पुष्टि?

दरअसल, इस परीक्षण में 81% लोगों में कोलन कैंसर का सही रिजल्ट बताया गया है, जिसमें रिजल्ट पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों ही पाए गए थे। रिसर्च में 200 अलग-अलग स्थानों के लोगों को शामिल किया गया था। वहीं, रिसर्च टीम कहती है कि कोलोनोस्कोपी असुविधाजनक होती है क्योंकि इसमें आंतों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिससे मरीज को एनेस्थेटाइज की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। इस रिसर्च में 45 से लेकर 85 वर्ष की आयु के लोग शामिल थे। इसमें सभी लोगों का अध्ययन के लिए सिर्फ खून के सैंपल लिए गए थे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टर पामेला कुंज ने भी इस नई रिसर्च की पुष्टि को सही विकल्प बताया है।

विज्ञापन
Cancer Symptoms

Cancer Symptoms

Colon कैंसर के शुरुआती संकेत

  • मल में खून आना।
  • मल त्याग करने में दिक्कत होना।
  • पेट में दर्द होना।
  • मल का पतला आना।
  • अचानक वजन कम होना।

ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ