Bhuna Chana: सर्दियों में भुना चना बेहद शौक से खाया जाता है. यह स्वादिष्ट होता है और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद भी है. लेकिन, यही चना आपकी सेहत के लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है. असल में यूपी के गोरखपुर (Gorakhpur) से खाद्य विभाग ने सिंथेटिक रंग से भरपूर चने की 750 बोरियां बरामद की हैं. इन भुने चने (Roasted Chana) की जांच की गई तो पता चला है कि ये खाने योग्य नहीं हैं और इन्हें खा लिया जाए तो पेट की सेहत ही नहीं बल्कि किडनी और लिवर तक को नुकसान हो सकता है.
यह भी पढ़ें – अगर आप 30 दिनों के लिए चीनी खाना बंद कर दें तो क्या होगा? शरीर में दिखने लगेंगे ये 7 बदलाव
भुना चना बन सकता है कैंसर की वजह
रसायन युक्त भुना चना सेहत के लिए एक नहीं बल्कि कई तरह से खराब होता है. गोरखपुर से बरामद किए गए चने में कपड़े को रंगने वाला पीला रंग पाया गया है. यह पीला रंग ओरामाइन ओ (Auramine O) है. यह सिंथेटिक येलो डाई किडनी फेलियर और कैंसर (Cancer) की वजह बन सकती है. इस रंग का इस्तेमाल कपड़ा रंगने के अलावा चमड़े और छपाई की स्याही में इस्तेमाल किया जाता है. यह रयासन अगर गर्भवती महिला के शरीर में चला जाए तो इससे मां और बच्चे दोनों की जान को खतरा हो सकता है. ऐसे में यह भुना चना किसी जहर से कम नहीं है.
सिंथेटिक रंग वाला भुना चना खाने पर क्या होगा
न्यूरोटॉक्सिसिटी – ओरामाइन ओ सिथेंटिक रंग खाने पर या इस रसायन से युक्त चना को खा लेने पर न्यूरोटॉक्सिसिटी हो सकती है. यह रंग पावरफुल सेंट्रल नर्वस सिस्टम डिप्रेसेंट की तरह काम करता है जिससे व्यक्ति बेहोश हो सकता है, कोमा में जा सकता है या दौरे पड़ सकते हैं. इससे शरीर की मसल्स कमजोर हो सकती हैं.
पेट की दिक्कतें – इस रंग के पेट में जाने से गैस्ट्रोइंटेस्टिनल दिक्कतें हो सकती हैं. पेट के साथ-साथ आंतों पर बुरा असर पड़ता है. इससे पेट में दर्द, उल्टी और असहजता होती है
ओर्गन डैमेज – यह सिंथेटिक रंग लिवर, किडनी और फेफड़ों को डैमेज (Lung Cancer) कर सकता है. इसे खा लेने पर पीलिया हो सकता है, त्वचा का रंग बदल सकता है और हार्ट रेट बढ़ सकता है.
यह भी पढ़ें- पानी पीने में की गई यह गलती बन सकती है Cancer की वजह, यहां जानिए खाने की नली में कैंसर के क्या लक्षण हैं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 hr agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
17 hrs agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
22 hrs agoवैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं
1 day agoक्या पोहा खाने से शुगर बढ़ सकती है? डॉक्टर ने बताया सुबह क्या न खाएं
1 day agoWorld Sight Day 2026: आंखों की रोशनी जाने के संकेतों को पहचानना है जरूरी
1 day agoथायराइड बढ़ने पर क्या खाएं? डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट से जानें
1 day agoबवासीर में देसी इलाज कराना पड़ सकता है भारी, जानिए ट्रीटमेंट कैसे होता है
1 day agoकार्डियक अरेस्ट से 1 घंटा पहले शरीर दे सकता है यह 9 संकेत
2 days agoमलेरिया होने पर क्या-क्या तकलीफ होती है? यहां जानिए मलेरिया के लक्षण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines