अगर आप 30 दिनों के लिए चीनी खाना बंद कर दें तो क्या होगा? शरीर में दिखने लगेंगे ये 7 बदलाव

Cheeni Ke Nuksan: क्या आप जानते हैं 1 महीने चीनी छोड़ने से क्या होगा? यहां जानिए अगर आप 30 दिनों के लिए अपनी डाइट से चीनी को पूरी तरह से हटा देंगे तो शरीर पर कौन-कौनसे बदलाव नजर आने लगते हैं.

Quitting sugar benefits

30 दिनों के लिए शुगर डिटॉक्स के क्या फायदे हैं?

Quitting Sugar Benefits: ऐसे कितनी ही लोग हैं जो चीनी के बिना दिन काटने की कल्पना ही नहीं कर पाते हैं. किसी का खाना साथ में बिना मीठा लिए पूरा नहीं होता और कितनों का दिन मीठी चाय के बिना शुरू ही नहीं होता है. लेकिन, चीनी (Cheeni) का सेवन कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की वजह बनता है. ऐसे में क्या आप जानते हैं 30 दिनों तक अगर चीनी का सेवन ना किया जाए तो क्या होता है? यहां जानिए 1 महीने तक चीनी ना खाने पर या चीनी छोड़ देने पर शरीर पर क्या-क्या बदलाव नजर आने लगते हैं और सेहत को कौनसे फायदे मिलते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

30 दिनों तक चीनी ना खाने पर क्या होता है

एनर्जी बढ़ती है – चीनी छोड़ने के 10 दिन बाद से ही आपको शरीर की एनर्जी बड़ी हुई महसूस होने लगेगी.
नींद बेहतर होगी – चीनी छोड़ने पर ब्लड शुगर लेवल्स (Blood Sugar Levels) बेहतर होने लगते हैं. इससे नींद बेहतर आती है और नींद की गुणवत्ता यानी स्लीप क्वालिटी भी अच्छी होती है.
वजन कम होता है – 30 दिनों तक चीनी ना खाई जाए तो इससे वजन कम (Weight Loss) होने में असर दिखने लगता है. ऐसा कैलोरी कम होने पर होता है. चीनी कम करने पर भूख में कमी आती है जिससे फैट बर्न ज्यादा होता है.

मूड बेहतर रहने लगता है – चीनी छोड़ देने पर मूड अच्छा रहने लगता है. इससे कोग्निटिव फंक्शन भी बेहतर होता है और दिमाग सेहतमंद रहता है.

विज्ञापन

पेट अच्छा रहता है – चीनी ना खाने पर डाइजेस्टिव हेल्थ अच्छी रहने लगती है. इससे पेट फूलने जैसी दिक्कतें नहीं होती हैं.

त्वचा पर ग्लो – चीनी या मीठा छोड़ने के 20 दिनों में ही आपको अपनी स्किन पर बदलाव नजर आने लगेगा. स्किन हेल्दी होने लगती है, एक्ने कम होता है और चेहरे पर चमक नजर आने लगती है सो अलग.

विज्ञापन

ब्लड शुगर कम होती है – चीनी छोड़ने पर ब्लड शुगर लेवल्स स्टेबलाइज होते हैं और इंसुलिन रेजिस्टेंस का रिस्क कम होता है.

शरीर के किन अंगों को मिलता है फायदा

विज्ञापन
  • 30 दिनों तक चीनी खाना छोड़ दिया जाए तो लिवर को इसके फायदे मिलते हैं. फैटी लिवर से परेशान लोगों के लिए चीनी का सेवन छोड़ देना खासतौर से फायदेमंद होता है.
  • दिल की दिक्कतों का खतरा कम होने लगता है. इससे दिल की सेहत दुरुस्त रहती है. ब्लड शुगर के अलावा ब्लड प्रेशर और कॉलेस्ट्रोल कम होने में भी असर दिखता है.
  • दांतों को भी चीनी छोड़ने के फायदे मिलते हैं. मसूड़ों से जुड़ी दिक्कतें होती हैं और दांतों की सड़न कम होती है.

यह भी पढ़ें – पानी पीने में की गई यह गलती बन सकती है Cancer की वजह, यहां जानिए खाने की नली में कैंसर के क्या लक्षण हैं

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ