Cancer Causes: हड्डियों में कैंसर के इन 5 शुरुआती संकेतों को न करें इग्नोर

Cancer Causes: कैंसर एक घातक रोग है। इस बीमारी के होने से पहले शरीर कुछ संकेत देता है, जिन्हें नजरअंदाज करना सही नहीं है। हड्डियों में कैंसर के इन लक्षणों को समझें और सुरक्षित रहें।

Bone Cancer

Cancer Causes: बोन कैंसर या हड्डियों वाला कैंसर भी एक दुर्लभ और गंभीर स्वास्थ्य समस्या है। कैंसर का यह प्रकार हड्डियों में पनपता है और शरीर के अन्य अंगों तक फैलता है। इसकी पहचान करना शुरुआती दौर में थोड़ा कठिन हो सकता है लेकिन कुछ संकेत हैं जिन्हें आप पहचानकर जल्दी इसका इलाज शुरू कर सकते हैं। कैंसर का यह प्रकार मुख्य रूप से युवा वयस्कों और बच्चों में होता है, लेकिन आमतौर पर यह किसी भी आयु वर्ग के लोगों में हो सकता है। आइए जानते हैं इसके संकेत।

विज्ञापन

Bone कैंसर के संकेत

1. हड्डियों में लगातार दर्द

विज्ञापन

बोन कैंसर का सबसे कॉमन लक्षण हड्डी में दर्द होना है। यह दर्द धीरे-धीरे बढ़ सकता है और विशेष रूप से रात के समय अधिक महसूस हो सकता है। अगर दर्द लंबे समय तक रहता है और पेनकिलर्स लेने के बाद भी राहत नहीं मिल रही है, तो यह कैंसर का संकेत है।

विज्ञापन

2. हड्डी में सूजन

अगर शरीर में किसी हड्डी के आस-पास सूजन या फिर गांठ दिखाई दे रही हैं, तो यह एक संकेत हो सकता है कि आपको बोन कैंसर है। यह सूजन उस जगह पर हो सकती है जहां कैंसर सेल्स बढ़ रही होती हैं। यह सूजन आमतौर पर दर्द के साथ होती है और धीरे-धीरे बढ़ सकती है।

विज्ञापन

3. कमजोर हड्डियां

हड्डी में कैंसर के सामान्य कारणों में वीक बोन्स भी शामिल हैं, जिसमें हड्डियों में कमजोरी और भंगुरपन आ सकता है। इस समस्या में आपको जल्दी हड्डी टूटने या फिर चोट लगने की संभावनाएं रहती हैं। कमजोर हड्डियों से फ्रैक्चर होने का रिस्क बढ़ता है।

विज्ञापन

4. वेट लॉस

अगर बिना किसी कारण के आपके शरीर का वजन कम हो रहा है, तो यह भी हड्डी के कैंसर का एक संकेत है। कैंसर के कारण शरीर में बदलाव होते हैं, जो मेटाबोलिज्म को प्रभावित करते हैं, जिससे वजन घट सकता है।

विज्ञापन
Cancer Causes

photo credit-freepik

5. बुखार आना

विज्ञापन

अगर आपको बार-बार बुखार हो रहा है और उससे शरीर की मांसपेशियों और हड्डियों में दर्द हो रहा है, तो यह भी एक संकेत है कि आपको बोन कैंसर हो सकता है।

अगर आपको ऐसे कोई भी संकेत बार-बार दिख रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए, ताकि उचित जांच और इलाज किया जा सके। हड्डी के कैंसर का इलाज समय पर शुरू करने से इसके जोखिम को कम किया जा सकता है।

विज्ञापन

हड्डियों के कैंसर से बचाव के उपाय

  • हेल्दी डाइट का सेवन करें।
  • धूम्रपान से बचें।
  • विटामिन-डी और बी-12 की कमी न होने दें, ये दोनों तत्व हमारी हड्डियों के लिए जरूरी होते हैं।
  • व्यायाम करें।
  • नियमित रूप से जांच करवाते रहें।

ये भी पढ़ें: Vitamin B12 की कमी से मिलेगा छुटकारा!

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ