हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बच्चे में कैल्शियम की कमी के 3 वॉर्निंग साइन क्या? कैसी होनी चाहिए डाइट

Calcium Deficiency In Kids: कैल्शियम भी बाकी पोषक तत्वों की शरीर के लिए जरूरी होता है। इसकी कमी बच्चों व महिलाओं में ज्यादा पाई जाती है। छोटे बच्चों को शुरू से ही कैल्शियम सोर्स देना शुरू कर देना चाहिए ताकि ग्रोथ में प्रॉब्लम्स न हो। आइए हम आपको बताते हैं बच्चों के शरीर में कैल्शियम की कमी के संकेतों के बारे में।

विज्ञापन

Calcium Deficiency In Kids: शरीर में किसी भी पोषक तत्व की कमी हो जाए, तो इंसान का बीमार होना तय होता है। हमने अक्सर विटामिन बी-12, डी और आयरन की कमी को लेकर बातें की है लेकिन एक और जरूरी तत्व होता है जिसकी कमी से शरीर कमजोर और बीमार हो सकता है। यह कैल्शियम होता है। कैल्शियम की कमी होने से हड्डियों, मांसपेशियों और दांत कमजोर हो जाते हैं। अगर छोटे बच्चों के शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाएं, तो इनकी ग्रोथ धीमी हो जाती है। कैल्शियम एक जरूरी न्यूट्रिएंट होता है। अगर बच्चे के शरीर में कैल्शियम की कमी है, तो ये 3 संकेत नजर आते हैं।

कैल्शियम की कमी के संकेत

1. पैरों में दर्द और बेचैनी

बच्चों के शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर उनके पैरों में दर्द बना रहता है। खासतौर पर काफ एरियाज में। उन्हें दर्द और असहजता महसूस होती है, खासतौर पर रात के समय ऐसा होता है। कैल्शियम डेफिशिएंसी से मांसपेशियों में खिंचाव होता है, जिससे दर्द बढ़ जाता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- पेशाब पीने से बीमारी दूर होने का परेश रावल का दावा कितना सही?

2. सफेद धब्बे

विज्ञापन

अगर आपके बच्चे के नाखूनों में सफेद रंग के धब्बे या स्पॉट्स दिखाई दे रहे हैं, तो यह भी उनके शरीर में कैल्शियम की कमी का लक्षण हो सकता है। नाखूनों का आसानी से टूट जाना भी कैल्शियम कम होने का संकेत होता है।

3. मूड स्विंग्स

विज्ञापन

शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर इनका माइंड रिलैक्स नहीं रह पाता है। बच्चा हमेशा इरिटेट और मूड स्विंग्स में रहता है। उन्हें गुस्सा और चिड़चिड़ाहट बनी रहती है। अगर समय रहते इस समस्या से छुटकारा नहीं पाया गया तो न्यूरो प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं।

इसके अलावा, हमेशा थकान और कमजोरी महसूस करना, मांसपेशियों में ऐंठन होना और पढ़ाई में मन न लगना भी कैल्शियम कम होने का इशारा करते हैं।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

डॉक्टर ब्रजपाल सिंह, युवान चाइल्ड हॉस्पिटल, जयपुर, बताते हैं कि कैल्शियम हड्डियों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है लेकिन हम नहीं जानते कि कुछ अन्य पोषक तत्व भी हैं, जो हड्डियों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए उतने ही जरूरी होते हैं। कैल्शियम के इनटेक को बढ़ाने के लिए हमें अपने शरीर को पर्याप्त विटामिन-डी भी देना होता है। विटामिन-डी3 कैल्शियम के फॉर्मेशन के लिए मदद करता है। इसलिए, हमें डाइट में कैल्शियम फूड्स के साथ विटामिन-डी सोर्स को भी बढ़ाना चाहिए।

कैसी होनी चाहिए डाइट?

  • डेयरी उत्पादों को शामिल करें जिसमें गाय-भैंस का दूध हो। इसके साथ-साथ अन्य प्रोडक्ट्स जैसे दही, पनीर आदि भी।
  • पालक, मेथी और सरसों का साग जैसे पत्तेदार सब्जियां बच्चों को खिलाएं।
  • बादाम, तिल और चिया सीड्स जैसे नट्स खाएं।
  • रागी, राजमा, चना और लोबिया जैसे दालें व अनाज खाएं।
  • विटामिन-D भी जरूरी है, इसके लिए आप रोजाना सुबह कुछ समय के लिए धूप में बैठ सकते हैं।

ये भी पढ़ें- गर्मियों में छींक किन बीमारियों के संकेत, डॉक्टर के इस घरेलू नुस्खे से मिलेगी राहत

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola