Tarbuj Kab Khana Sahi Rahata Hai: गर्मी में तरबूज खाने को लेकर आपने कई तरह के फायदों के बारे में सुना होगा, जैसे इसे खाने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है, लू लगने का खतरा कम होता है आदि. गुणों ले भरपूर यह लाल मीठा तरबूज कब खाना चाहिए इसके बारे में अक्सर लोगों को सही जानकारी नहीं होती है. यही वजह है कि जानकारी की कमी के कारण फायदों वाला तरबूज सेहत पर बुरा असर डालने लगता है और कई तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ा देता है. हम आपको इस स्टोरी में बताएंगे कि तरबूज खाने का सही वक्त कौन सा होता है, ताकि सेहत बनी रहे और गर्मी से राहत मिले और साथ ही यह भी बताएंगे कि क्या होगा अगर आप रात में इस फल को खा लें.
यह भी पढ़ें: क्या गर्मी में गन्ने का जूस पीने से बढ़ जाता है ब्लड प्रेशर? जानिए सेहत कैसा पड़ेगा असर
गर्मी से राहत दिलाने वाला वरदान Tarbuj Khane Ke Faydein
तरबूज कुदरत की तरफ से मिला ऐसा अनमोल तोहफा है, जो गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक और ताजगी देता है. तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच इसे खाने से तुरंत राहत महसूस होती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स भी गर्मियों में खासतौर पर लू से बचने, शरीर में पानी की कमी दूर करने और कमजोरी से बचाने के लिए तरबूज खाने या इसका जूस पीने की सलाह देते हैं. इसमें पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखती है. साथ ही इसमें विटामिन A, विटामिन C, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं.
तरबूज खाने का सही समय क्या है? Tarbuj Khane Ka Sahi Waqt
आयुर्वेद के अनुसार, तरबूज का सेवन दोपहर में ही करना चाहिए, तभी इसका लाभ मिलता है. क्योंकि दोपहर के समय मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे तरबूज आसानी से पच पाता है. इतना ही नहीं, विज्ञान का मनना है कि तरबूज खाने का सबसे अच्छा समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच (सुबह खाली पेट या लंच से पहले) माना जाता है, क्योंकि यह हाईड्रेशन और पाचन के लिए सर्वश्रेष्ठ है. विज्ञान के अनुसार, तरबूज में 90% से ज्यादा पानी और प्राकृतिक शुगर होती है, जो गर्मियों में ऊर्जा देने में मदद करती है.
रात में खाया तो क्यों होगा? Tarbuj Kab nhi Khana Chahiye
रात में तरबूज खाने को लेकर मना किया जाता है, क्योंकि यह फल थोड़ा अम्लीय हो सकता है, ऐसे में इसे रात नें खाने से सीने में जलन, पाचन में दिक्कत आदि कई तरह की समस्या हो सकती है. याद रखें हर चीज तभी फायदेमंद है, जब तक आप उसे नियमित तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं, आपकी एक गलती बड़ी मुश्किलों को पैदा कर सकती है.
यह भी पढ़ें: भारत की अनोखी नदी जहां छलांग मारते दिखती है डॉल्फिन की फौज, क्या आप जानते हैं नाम?
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कहीं आपकी रोज की आदतें तो नहीं बढ़ा रहीं कैंसर का जोखिम? जानिए 5 बड़ी वजहें
36 mins agoपीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
4 hrs agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
4 hrs agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
7 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
8 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
22 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
1 day agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
1 day agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
1 day agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines