भारत की अनोखी नदी जहां छलांग मारते दिखती है डॉल्फिन की फौज, क्या आप जानते हैं नाम?

डॉल्फिन के बारे में आपने कई तरह के फैक्ट सुने होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं भारत में किस नदी में डॉल्फिन रहती हैं और देखने को आसानी से मिल जाती है?

Where Do We Find Dolphins In India
1 / 9

डॉल्फिन से जुड़ा वीडियो आपने कई बार देखा होगा, जो इंसानों के साथ खेलती है, उनको देखकर पानी में गोता लगाती हैं, छलांग मारती है. लेकिन क्या आप जानते हैं आप भारत में किस नदी में डॉल्फिन को सामने व करीब से देख सकते हैं? आइए इस स्टोरी में जानते हैं भारत कि उस अनोखी नदी के बारे में जो कहलाती है हजारों डॉल्फिनों का घर.  

विज्ञापन

कुदरत की शानदार रचना है डॉल्फिन

कुदरत की शानदार रचना है डॉल्फिन2 / 9

डॉल्फिन एक ऐसा जीव है, जो दिखने नें भले ही मछली जैसा लगता है, पानी में रहता है, लेकिन वह हकीकत में मछली है नहीं. आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि यह एक स्तनधारी (mammal) जीव है जो सांस लेने के लिए सतह पर आती है.

विज्ञापन

अपने चुलबुले मिजाज के लिए मशहूर

अपने चुलबुले मिजाज के लिए मशहूर3 / 9

डॉल्फिन अपने चुलबुले और दोस्ती भरे मिजाज के लिए जाना जाता है, जिसे देखने के लिए विदेशों में लोग हजारों रुपये खर्च कर देते हैं. हालांकि, आपने अक्सर सुना होगा कि यह समुद्र में पाई जाती है, लेकिन भारत नदियां भी इनका घर हैं.

भारत की किस नदी में पाई जाती है डॉल्फिन

भारत की किस नदी में पाई जाती है डॉल्फिन4 / 9

आप को शायद जानकारी न हो, लेकिन भारत में बहने वाली प्रमुख नदियों में से एक गंगा नदी में डॉल्फिन पाई जाती है. कुछ रिपोर्ट्स बताते हैं कि दुनिया में पाए जाने वाले मीठे पानी की 90% डॉल्फिन भारतीय नदियों में रहती हैं.

विज्ञापन

इन नदियों में भी रहती है डॉल्फिन

इन नदियों में भी रहती है डॉल्फिन5 / 9

गंगा के अलावा डॉल्फिन ब्रह्मपुत्र नदी, यमुना नदी, चंबल नदी, घाघरा, कोसी, महानंदा और ब्यास नदी में भी पाई जाती है.

कहां देख सकते हैं डॉल्फिन

कहां देख सकते हैं डॉल्फिन6 / 9

गंगा नदी में डॉल्फिन (सुसु) को कुछ विशेष स्थानों पर, विशेषकर सुबह 8-10 बजे या शाम 3-5 बजे के बीच, आसानी से देखा जा सकता है. इसके अलावा बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज से कहलगांव तक गंगा नदी के 60 किलोमीटर क्षेत्र में स्थित भारत का एकमात्र गंगा डॉल्फिन अभयारण्य (Gangetic Dolphin Sanctuary) है, जहां आप इन्हें देख सकते हैं.

विज्ञापन

​भारत में रहने वाली डॉल्फिन अंधी होती है

​भारत में रहने वाली डॉल्फिन अंधी होती है7 / 9

आपको जानकर हैरानी होगी कि भारतीय नदियों में पाई जाने वाली डॉल्फिन लगभग अंधी होती हैं.

बिना आंखों के कैसे करती है सफर और शिकार?

बिना आंखों के कैसे करती है सफर और शिकार?8 / 9

भारतीय डॉल्फिन को लेकर माना जाता है कि, धुंधले पानी में रहने के कारण उनकी आंखे ऐसी हो गई. लेकिन उन्होंने लाखों सालों में अपनी आंखों की जगह एकोलोकेशन (Echolocation) (ध्वनि तरंगों) का उपयोग करना विकसित कर लिया है, जिससे वे शिकार और दिशा का पता लगाती हैं.

विज्ञापन

भारत में कुल कितने डॉल्फिन?

भारत में कुल कितने डॉल्फिन?9 / 9

आंकड़ों की माने तो, भारत में कुल 6327 डॉल्फिन है, जिसमें 6324 गंगा डॉल्फिन हैं और 3 सिंधु डॉल्फिन हैं.  

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन