क्या गर्मी में गन्ने का जूस पीने से बढ़ जाता है ब्लड प्रेशर? जानिए सेहत कैसा पड़ेगा असर

अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि गन्ने का जूस पीने से ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है? इस सवाल के कारण कई लोग गर्मियों में गन्ने के जूस से दूरी रखते हैं, लेकिन इसकी सच्चाई क्या है आइए जानते हैं.

Does Sugarcane Juice Increase Blood Pressure
1 / 8

गर्मी में गन्ने का जूस पीना हर किसी को पसंद आता है, लेकिन जब बात हेल्थ पर आ जाए, तो हर चीज खाने व पीने में डर लगता है. गन्ने के जूस को लेकर अक्सर लोग कहते हैं कि इस ड्रिंक को पीने से ब्लड प्रेशर हाई हो जाता है. आइए जानते हैं.  

विज्ञापन

गर्मी में बढ़ जाती है गन्ने के जूस की मांग

गर्मी में बढ़ जाती है गन्ने के जूस की मांग2 / 8

गर्मी आते ही सड़क किनारे गन्ने के जूस की दुकानों पर भीड़ बढ़ जाती है. ठंडा और मीठा स्वाद लोगों को इस चिलचिलाती गर्मी से राहत देता है. कई लोग इसे शरीर को तुरंत ऊर्जा देने वाला पेय भी मानते है, जिसे लू लगने का खतरा कम होता है.

विज्ञापन

क्या गन्ने का जूस सीधे ब्लड प्रेशर बढ़ाता है?

क्या गन्ने का जूस सीधे ब्लड प्रेशर बढ़ाता है?3 / 8

गन्ने के जूस को लेकर माना जाता है कि इसे पीने से ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है. लेकिन सामान्य मात्रा में इसे पिया जाए तो यह सीधे ब्लड प्रेशर नहीं बढ़ाता है. यह प्राकृतिक पेय है, लेकिन जरूरत से ज्यादा सेवन शरीर पर अलग असर डाल सकता है.

ब्लड प्रेशर पर कैसे करता है असर

ब्लड प्रेशर पर कैसे करता है असर4 / 8

सिमित मात्रा में पीने पर गन्ने का जूस ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखने में मदद करता है, इसमें मौजूद खनिज जैसे की पोटेशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम रक्त वाहिकाओं (Blood Vessels) को आराम देने और रक्त प्रवाह को बेहतर बनाने में मदद करते हैं.

विज्ञापन

मीठापन और ज्यादा सेवन क्यों बन सकता है समस्या

मीठापन और ज्यादा सेवन क्यों बन सकता है समस्या5 / 8

गन्ने के जूस में प्राकृतिक शर्करा होती है, ऐसे में अगर कोई व्यक्ति बार-बार ज्यादा मात्रा में इसे पीता है, तो वजन, शुगर और शरीर पर अतिरिक्त दबाव बढ़ सकता है. इससे स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, इसलिए सही मात्रा में ही सेवन करना चाहिए.

किन लोगों को बरतनी चाहिए खास सावधानी

किन लोगों को बरतनी चाहिए खास सावधानी6 / 8

हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, किडनी रोग या मोटापे से परेशान लोगों को सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए. ऐसे लोगों के लिए डॉक्टर या डाइट विशेषज्ञ की सलाह बेहतर रहती है.

विज्ञापन

गर्मी में गन्ने का जूस पीने के फायदे

गर्मी में गन्ने का जूस पीने के फायदे7 / 8

साफ और ताजा गन्ने का जूस शरीर को ऊर्जा देने, पानी की कमी दूर करने और थकान घटाने में मदद कर सकता है. तेज गर्मी में यह ताजगी देने वाला पेय माना जाता है.

सुरक्षित तरीके से कैसे पिएं गन्ने का जूस

सुरक्षित तरीके से कैसे पिएं गन्ने का जूस8 / 8

हमेशा साफ-सफाई वाली दुकान से ताजा जूस लें. बर्फ, गंदे पानी या खुले में रखे जूस से बचें. याद रखें कि दिनभर में एक गिलास पर्याप्त है, बार-बार पीना जरूरी नहीं होता.   अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है. (Image: AI/Pexels)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन