Amazing Facts: खाने के ये 7 कॉम्बिनेशन सेहत के लिए रामबाण, चौंकाएगा चौथा नाम

Amazing Facts: सेहतमंद रहने के लिए अच्छा खाना जरूरी है। ऐसे कई फूड आइटम्स है, जिनका सेवन आपको कमाल के फायदे दे सकता है लेकिन उसे और स्वास्थ्यवर्धक बनाने के लिए आप इनका कॉम्बिनेशन बना सकते हैं। खाने-पीने की ये 7 जोड़ियां आपको सेहतमंद रखने के लिए काफी हैं।

Best Food Combinations

फोटो क्रेडिट- Meta AI

Amazing Facts: क्या आप जानते हैं खाने की कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें अगर हम किसी और खाने की चीज के साथ जोड़ते हैं, तो उन दोनों को मिलाकर खाने से सेहत को ऐसे जबरदस्त लाभ मिलते हैं, जो आपको चौंका सकते हैं। इस तरीके से खाने पर दोनों फूड्स का लाभ सेहत को मिलेगा, साथ ही अगर आपको कोई चीज खानी पसंद नहीं है, तो उसे किसी के साथ मिक्स करके खाने से टेस्ट भी बढ़ जाएगा। आज हम आपको 7 ऐसे ही अमेजिंग हेल्थ फैक्ट्स बताएंगे जिनके बारे में आपने शायद ही कभी सुना होगा।

विज्ञापन

सेहत के लिए कमाल की हैं ये 7 जोड़ियां

1. सेब और शहद- इन दोनों को साथ मिलाकर खाने से आंतों का स्वास्थ्य बढ़ता है। ये पाचन को बेहतर कर आंतों की क्लीनिंग करते हैं। साथ ही, सेब और शहद दोनों आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने में भी मदद करते हैं।

विज्ञापन

2. नींबू और संतरा- ये दोनों फल एक ही प्रजाति के हैं और दोनों ही विटामिन-सी का बेहतरीन सोर्स हैं। इन्हें साथ मिलाकर एक जूस बनाने से, इनके फायदे डबल-ट्रिपल हो जाते हैं। अगर आप लटकी तोंद या ज्यादा वजन से परेशान है तो रोजाना इस ड्रिंक का सेवन शुरू कर दें।

विज्ञापन

3. लहसुन और ऑलिव ऑयल- इन दोनों का कॉम्बिनेशन खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। अगर आप भी हाई बीपी के मरीज हैं, तो अभी से ऑलिव ऑयल में फ्राई किए लहसुनों को खाना शुरू कर दें।

Best Food Combinations

फोटो क्रेडिट- Meta AI

विज्ञापन

4. चिया सीड्स और दूध- 1 गिलास गाय के दूध में 1 चम्मच चिया सीड्स को भिगोकर रखने से दूध की शक्ति बढ़ जाती है। अगर आप रोजाना इस तरह तैयार किए गए दूध को पिएंगे, तो आपकी हार्ट हेल्थ एकदम सुधर जाएगी। साथ ही शरीर में सूजन की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा।

5. शहद और प्याज- शहद में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं। वहीं, प्याज खाने से शरीर का कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है। इन दोनों को साथ मिलाकर खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है।

विज्ञापन

6. उबला अंडा और सलाद- अगर आप 2 से 3 उबले हुए अंडों के साथ सलाद को मिक्स करके खाते हैं, तो आपके शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को मजबूत कर सकता है। इन्हें साथ खाने से न्यूट्रिशन बढ़ जाता है, जो काफी फायदेमंद होता है।

7. बादाम और दही- बादाम दिमाग तेज करता है और दही कैल्शियम सोर्स होने के लिहाज से आपकी हड्डियों को स्ट्रॉन्ग बनाता है। इन दोनों को साथ मिलाकर खाने से शरीर में विटामिन-डी की कमी पूरी होती है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ