Thyroid Symptoms: आंखों में इन 5 संकेतों को न करें इग्नोर, हो सकता है थायराइड

Thyroid Symptoms: थायराइड लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारी है, जो काफी गंभीर है। इसका रिस्क महिलाओं को ज्यादा होता है। इससे छुटकारा पाने के लिए समय पर लक्षणों को समझना जरूरी है। इस रिपोर्ट में जानिए बीमारी से जुड़े 5 संकेत।

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक - 2024-11-06T140956.573

Thyroid Symptoms: थायराइड एक गंभीर बीमारी है। इसके लक्षण शरीर पर अलग-अलग हो सकते हैं। यह बीमारी महिलाओं को ज्यादा प्रभावित करती है। थायराइड से पीड़ित लोगों के शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस तेजी से होता है तथा तरह-तरह के अन्य बदलाव देखने को मिलते हैं। आपकी आंखें भी थायराइड होने के संकेतों को दर्शाती हैं। अगर आप भी इस समस्या से जल्दी से जल्दी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इन आंखों के इन शुरुआती संकेतों को नजरअंदाज करने की गलती न करें।

विज्ञापन

आंखें खोलेंगी थायराइड का राज

1. सूखापन

विज्ञापन

ड्राई और आंखों में किरकिरापन महसूस होना थायराइड का एक संकेत है। इसमें आपको लगेगा कि आपकी आंखों में रेत जैसा कुछ घुल रहा है।

विज्ञापन

2. उभरी आंखें

अगर आपको अपनी आंखें उभरी हुई और बाहर-बाहर दिख रही हैं तो इस लक्षण को नजरअंदाज न करें। यह एक प्रकार का संकेत है कि आपके शरीर में थायराइ़ड ग्लैंड बन रहे हैं। कई बार लोगों को ऐसा लगता है कि उनकी आंखें सॉकेट से बाहर निकल आएंगी।

विज्ञापन

3. सूजी और फूली हुई पलकें

यह लक्षण आंखों की ऊपर की पलकों पर दिखाई देता है जिसमें पलकों में सूजन और फूला-फूला महसूस होता है। इसमें आपको अपनी आंखें लाल भी नजर आती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि थायराइड ग्लैंड के चलते आंखों की नसों में खिंचाव आ जाता है।

विज्ञापन

4. आंसू भरी आंखें

रोते हुए आंखों से आंसू आना कॉमन है या प्याज काटते हुए। इसके अलावा, अगर आपकी आंखों से आंसू आ रहे हैं तो आपको थायराइड टेस्ट करवाने की जरूरत है क्योंकि यह भी एक शुरुआती संकेत है, जिसे इग्नोर करना सही नहीं है।

विज्ञापन

5. आंखों की रोशनी पर प्रभाव

विज्ञापन

हाइपरथाइरायडिजम में आंखों की रोशनी कम होने की पूरी-पूरी संभावनाएं होती हैं। अंधापन होना, कम दिखना, अंधेरे में बिल्कुल न दिखना थायराइड का संकेत हो सकता है।

थायराइड से बचाव के टिप्स

  • स्वस्थ आहार खाएं।
  • चीनी का सेवन कम करें।
  • वजन नियंत्रित करें।
  • स्मोकिंग और शराब पीने से बचें।
  • स्ट्रेस और तनाव को कम करें।

ये भी पढ़ें- केले खाने से बढ़ता है बीमारियों का खतरा! एक्सपर्ट से जानें सर्दी-खांसी से क्या है संबंध

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ