Water In Dream Meaning In Hindi: स्वप्न शास्त्र एक प्राचीन व रहस्यमयी विज्ञान है, जो अवचेतन मन के संकेतों और भविष्य की घटनाओं का विश्लेषण करने में मदद करता है. इसमें सोते समय दिखाई देने वाले सपनों के महत्व और उनसे मिलने वाले संकेतों पर जोर दिया गया है, जो कि देवी-देवताओं द्वारा व्यक्ति की मदद करने के लिए भेजे जाते हैं. इसमें सपने में पानी दिखने का भी खास महत्व है. हालांकि, साफ पानी, गंदा पानी व बहते हुए पानी का अपना महत्व है, जो भविष्य की शुभ-अशुभ घटनाओं से संबंधित हैं.
चलिए अब जानें सपने में कब और कैसा पानी नजर आना किसी सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है और कब-कब इसे किसी अशुभ घटना से जोड़ा जाता है.
सपने में साफ व पीने का पानी दिखना
सपने में साफ व पीने का पानी देखना स्वप्न शास्त्र के नजरिए से बेहद शुभ और सकारात्मक संकेत है. इसे जीवन में नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है.
सपने में गंदा पानी दिखना
जिन लोगों को सपने में गंदा पानी दिखाई दिया है, उन्हें सावधान रहने की जरूरत है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में गंदा पानी देखना आने वाले समय में किसी बड़ी चुनौती व भावनात्मक उथल-पुथल का संकेत होता है.
सपने में बहता हुआ पानी दिखना
यदि आपको सपने में बहता हुआ पानी दिखाई दिया है तो ये काफी शुभ है. इसे आने वाले समय में किसी बड़े व सकारात्मक बदलाव से जोड़ा जाता है. उम्मीद है कि कुछ ही दिनों में आपकी कोई इच्छा पूरी होगी. साथ ही शारीरिक और मानसिक स्थिति में सुधार होने के योग हैं.
पानी से भरा तालाब या नदी सपने में देखना
सपने में गंदे पानी से भरा तालाब या नदी देखना जीवन में आने वाली किसी बड़ी परेशानी का संकेत हो सकता है. वहीं, साफ पानी से भरा तालाब या नदी देखना किसी सकारात्मक बदलाव को दर्शाता है. साथ ही इसे नई शुरुआत व संकटों से छुटकारा मिलने का संकेत माना जाता है.
सपने में खुद को पानी में तैरते हुए देखना
सपने में खुद को साफ व बहते पानी में तैरते हुए देखना प्रगति, धन लाभ और मानसिक शांति का प्रतीक माना जाता है. इसके अलावा गंदे या तूफानी पानी में खुद को तैरते हुए देखना जीवन में आने वाली किसी बड़ी चुनौती या किसी अनसुलझे संघर्ष की चेतावनी हो सकती है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी स्वप्न शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.