Vedic Jyotish Tips: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, परिवेश और पर्यावरण में मौजूद ऊर्जा का मनुष्य के जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है। हम जिस भी वस्तु का उपयोग करते हैं, पहनते हैं या छूते हैं, उन सबमें एक विशेष वेब्स यानी तरंग ऊर्जा होती है, जो हमारे भाग्य को प्रभावित करती है। ज्योतिषिचार्यों के मुताबिक, वैसे वस्तुएं जिसका हमारे सौभाग्य से गहरा नाता है, उन विशेष वस्तुओं को भूलकर भी किसी से शेयर नहीं करनी चाहे, अन्यथा जीवन ऊर्जा का समीकरण और संतुलन बिगड़ने की पूरी संभावना होती है। इन चीजों को किसी के साथ साझा करना दुर्भाग्य को निमंत्रण देने जैसा होता है।
भूलकर भी शेयर न करें ये 8 चीजें
ज्वेलरी
ज्वेलरी, चाहे वह खानदानी विरासत हो या व्यक्तिगत, उनमें मनुष्य का सौभाग्य संरक्षित होता है। इसे किसी को देने से आपके भाग्य का हस्तांतरण यानी ट्रांसफर उस पर व्यक्ति पर हो सकता है। विशेष कर रत्न-जड़ित आभूषण तो भूल कर भी किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए।
इत्र और परफ्यूम
इत्र और परफ्यूम भावनाओं और ऊर्जा पर गहरा प्रभाव डालते हैं। अपनी पसंद की विशिष्ट परफ्यूम को, जो सौभाग्य से मेल खाता है, उसे किसी से साझा करना अपने सौभाग्य को शेयर करने के बराबर हो सकता है।
लकी चार्म ब्रेसलेट
अक्सर ब्रेसलेट का उपयोग दुर्भाग्य और विपत्ति से बचाव के उपाय के रूप में किया जाता हैं। साथ ही यह आपका लकी चार्म भी होता है। इसलिए यदि आप अपना लकी चार्म ब्रेसलेट किसी को देते हैं, तो आप अपनी सेफ्टी पॉवर भी शेयर कर देते हैं। आपके ब्रेसलेट का किसी और के द्वारा इस्तेमाल करने से उसकी पॉवर दूषित हो सकती है और आपके जीवन में दुर्भाग्य प्रवेश कर सकता है।
पेन (कलम)
किसी और का पेन न लें और न ही किसी अपना व्यक्तिगत पेन दें। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, किसी व्यक्ति का भाग्य उसकी कलम से जुड़ा होता है। इसे किसी को देना, उसके साथ अपना भाग्य साझा करने के समान है।
जूते-चप्पल-सैंडल
जूते और चप्पल से भगवान शनि का संबंध है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, व्यक्ति को किसी के साथ जूते, चप्पल और सैंडल भी साझा नहीं करनी चाहिए। इसे साझा करने से शनि दोष उत्पन्न होता है, जो जीवन में कई तरह की समस्याएं, जैसे धन और स्वास्थ्य हानि, पैदा कर सकता है।
हाउस प्लांट
घर में लगे पौधे यानी आपके हाउसप्लांट सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाते हैं और आपके द्वारा वर्षों तक की गई देखभाल और सौभाग्य से जुड़े होते हैं। इसे किसी को देने का मतलब यह होता है कि आपने उसमें मौजूद अच्छी ऊर्जा का त्याग कर दिया है।
तकिया
आपका प्रिय तकिया वह खास चीज है, जो अनगिनत रातों की आपकी ऊर्जा को समेटे हुए होता है। किसी और को इसका उपयोग करने के लिए देना न केवल आपकी नींद को असुविधाजनक बनाता है, बल्कि आपके भाग्य का अंश भी किसी और के पास ट्रांसफर हो जाता है।
घड़ी
कभी किसी से घड़ी न उधार लें या अपनी घड़ी किसी को पहनने के लिए दें। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक व्यक्ति का जीवन उसके समय से जुड़ा होता है। ऐसे में यदि आप शुभ समय में हैं, आपकी घड़ी के साथ समय की शुभता किसी और पर ट्रांसफर हो जाएगी। वहीं दूसरी ओर यदि कोई कोई व्यक्ति बुरे प्रभाव में है और आप उसकी घड़ी पहनते हैं तो वह बुरा समय आपके जीवन से जुड़ जाएगा।
ये भी पढ़ें: तुला राशि के लिए 4 बेस्ट करियर ऑप्शन, जहां हो सकते हैं ‘बेस्ट फिट’, कमा सकते हैं शोहरत और धन
ये भी पढ़ें: केवल नजरबट्टू या फैशन नहीं है कलाई पर बंधा काला धागा, जानिए ज्योतिषीय-आध्यात्मिक महत्व
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक और ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
2 hrs agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
4 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
4 hrs agoगरीबी का कारण बनती है पूजा से जुड़ी गलतियां, इन 5 चीजों को जमीन पर ना रखें
5 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
6 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
7 hrs agoकरवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
9 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
9 hrs agoकरवा चौथ से जुड़ी जरूरी बातें, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत
10 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines