तुला राशि के लिए 4 बेस्ट करियर ऑप्शन, जहां हो सकते हैं 'बेस्ट फिट', कमा सकते हैं शोहरत और धन

Best Career Options for Libra: तुला राशि के जातक मेहनती, मिलनसार, रचनात्मक और कलात्मक होते हैं। वे किसी भी काम को एक व्यवस्था के तहत करना विशेष पसंद करते हैं। आइए जानते हैं, तुला राशि के जातकों के लिए बेस्ट करियर ऑप्शन क्या-क्या हैं?

Best Career Options for Libra

Best Career Options for Libra: वैदिक ज्योतिष में राशि चक्र की सातवीं राशि तुला है, जो वायु तत्व की राशि है। तुला राशि के जातक मेहनती होने के साथ-साथ मिलनसार, न्यायप्रिय, रचनात्मक और कलात्मक होते हैं। किसी भी काम को एक व्यवस्था और नियम के अनुसार करना इनकी विशेष आदत होती है। इस राशि के जातक कूटनीतिक भी होते है, जिसका उदेश्य संतुलन और सद्भाव को बढ़ावा देना होता है।

विज्ञापन

विदेशी व्यक्तित्व में जिमी कार्टर, मार्गरेट थैचर, टी.एस. इलियट, ऑस्कर वाइल्ड, विल स्मिथ, किम कार्दशियन तुला राशि में जन्मे कुछ प्रसिद्ध नाम हैं, जबकि भारतीय शख्सियतों में महात्मा गांधी, अमिताभ बच्चन और रणबीर कपूर तुला राशि में जन्मे कुछ सबसे लोकप्रिय नाम हैं। आइए जानते हैं कि तुला राशि में जन्मे व्यक्तियों के लिए 4 बेस्ट करियर ऑप्शन क्या हैं?

विज्ञापन

तुला राशि के लिए बेस्ट करियर ऑप्शन

लीगल एक्सपर्ट

तुला राशि के लोग तर्कसंगत और विश्लेषणात्मक होते हैं। उनके पास कम्यूनिकेशन स्किल भी जबरदस्त होता है। साथ ही, वे जटिल मुद्दों को समझने और समझाने में सक्षम होते हैं। ऐसे लोग टॉप क्वालिटी के लीगल एक्सपर्ट, वकील, अटॉर्नी आदि बन सकते है। जब इनमें कानून के प्रति गहरी निष्ठा और निष्पक्षता होती है, तो वे जज यानी न्यायाधीश के पेशे में ख्याति प्राप्त करते है। वे अन्य न्यायिक सेवाओं के लिए भी बेस्ट फिट हो सकते हैं।

टीम प्लेयर

तुला राशि के जातक संगठन की शक्ति को समझते हैं और संगठनात्मक कौशल विकसित करने के लिए विशेष प्रयत्नशील भी रहते हैं। अपने संगठनात्मक कौशल की बदौलत वे अच्छे टीम प्लेयर हो सकते हैं। वे अंपायर, रेफरी, मध्यस्थ की भूमिका में मानव संसाधन को संचालित कर सकते हैं।

विज्ञापन

म्यूजिक

तुला राशि के लोग रचनात्मक और कलात्मक होते हैं और वे अक्सर संगीत में अपनी प्रतिभा व्यक्त करते हैं। आज मनोरंजन की दुनिया बहुत बड़ी और पूरी तरह से स्थापित हो चुकी है। वे इस क्षेत्र में म्यूजिक कंपोजर, सिंगर, इंस्ट्रूमेंट प्लेयर आदि प्रोफेशन शोहरत और धन दोनों कमा सकते है।

लेखन और कला

तुला राशि के लोग रचनात्मक और कल्पनाशील होते हैं। भाषा और साहित्य से इनका विशेष लगाव होता है। वे अक्सर लेखन के माध्यम से खुद को व्यक्त भी करते हैं। वे खुद को एक लेखक के रूप में स्थापित कर सकते हैं। साथ ही, आवश्यक प्रशिक्षण प्राप्त कर पेंटिंग, मूर्तिकला या फोटोग्राफी में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। वे अभिनय (एक्टिंग) में भी बेजोड़ हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ