हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत, शिवाजी पार्क में दशहरा रैली की मिली अनुमति

विज्ञापन

नई दिल्ली: महाराष्ट्र शिवसेना के नेता उद्धव ठाकरे गुट को 2 से 6 अक्टूबर के बीच सेंट्रल मुंबई के शिवाजी पार्क में रैली करने की अनुमति मिल गई है। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट ने शिवाजी पार्क में अपनी वार्षिक दशहरा रैली आयोजित करने की अनुमति के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया था।

अभी पढ़ें – ‘डाइनेस्टी, मनी और कट्टा’, जेपी नड्डा ने तमिलनाडु में बताई DMK की परिभाषा

 

कोर्ट के आदेश के बाद शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट किया, ‘एक पार्टी का नेता, एक शिवसेना, एक शिवतीर्थ। एक ही दशहरा सभा। 5 अक्टूबर को बाघ की दहाड़ सुनाई देगी..! बॉम्बे हाईकोर्ट ने उद्धव ठाकरे की शिवसेना को दशहरा रैली आयोजित करने की अनुमति देते हुए उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा कि आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे।

याचिका क्या थी?

उद्धव ठाकरे की शिवसेना गुट की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि शिवसेना ने 1966 से हर साल शिवाजी पार्क में एक रैली आयोजित की है। 1989 में पार्टी को पंजीकृत किया गया था। पहले भी मैदान में रैली को लेकर शिवसेना की ओर से याचिका दायर की गई थी, उस वक्त भी बॉम्बे हाई कोर्ट ने पार्टी को 2015 से 2019 तक रैली करने की अनुमति दी थी।

याचिका में आगे कहा गया है कि पार्टी ने दो साल के लॉकडाउन के बाद शिवाजी पार्क में दशहरा रैली आयोजित करने की अनुमति के लिए बीएमसी में एक आवेदन दायर किया था। हालांकि, पार्टी को बीएमसी की ओर से कोई जवाब नहीं मिला।

अभी पढ़ें – जगे हो…? जब आधी रात विदेश मंत्री जयशंकर को पीएम मोदी ने किया फोन, वजह थी ऑपरेशन ‘देवी शक्ति’

पार्टी की ओर से कहा गया कि 5 अक्टूबर 2022 को शिवाजी पार्क में दशहरा रैली को शाम 5.00 बजे से रात 10.00 बजे तक आयोजित करने के उद्देश्य से अनुमति के लिए 22 और 26 अगस्त 2022 को बीएमसी में आवेदन किया गया था। कहा गया कि 20 दिन से अधिक समय के बाद भी बीएमसी ने अभी तक उक्त अनुमति का जवाब नहीं दिया है।

अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें