जगे हो...? जब आधी रात विदेश मंत्री जयशंकर को पीएम मोदी ने किया फोन, वजह थी ऑपरेशन 'देवी शक्ति'

PM Modi (2)

नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर अमेरिका के दौरे पर हैं। वहां वे संयुक्त राष्ट्र की बैठक में हिस्सा लेने गए हैं। इस दौरान उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान रोचक किस्सा साझा किया। पीएम मोदी के बारे में बात करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान से भारतीयों की वापसी को लेकर पीएम मोदी ने उन्हें आधी रात फोन लगा दिया था।

पीएम मोदी ने रात में किया था कॉल

जयशंकर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे याद है कि पिछले साल आधी रात को अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ में हमारे कॉन्सुलेट के पास हमला हुआ था। हम अधिकारियों के संपर्क में थे और स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। आधी रात हो गई थी। पीएम मोदी ने मुझे फोन किया। उनका पहला सवाल था, जागे हो? मैंने उन्हें कहा हां सर। फिर उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या हो रहा हैं वहां? तो इसपर मैंने उन्हें बताया कि मदद रास्ते में है। उन्होंने मुझसे कहा जब यह सब हो जाए तो मुझे कॉल करना।

बदल रहा है भारत: जयशंकर 

जयशंकर ने आगे कहा कि मोदी जी से मिलने से पहले मैं उन्हें पसंद करता था। जैसा की लोग शिकायत करते हैं कि मैं कुछ स्तर पर लोगों को काम में व्यस्त रखता हूं। मैं परेशान करने वाला हो सकता हूं, लेकिन जिस स्तर की तैयारी उन्होंने की थी वह तारीफ के काबिल है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी खुद बदलाव का परिणाम हैं। सच ये है कि उनके जैसा कोई भारत का प्रधानमंत्री बना है। ये खुद में इस बात की तस्दीक करता है कि भारत अब कितना बदल गया है। जयशंकर संयुक्त राष्ट्र महासभा में शनिवार को दुनिया के नेताओं को संबोधित करेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ