Today Top News: आज की पांच बड़ी खबरों में पश्चिम बंगाल की सत्ता का बड़ा उलटफेर शामिल है, जहां सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री चुना गया है. वहीं, बीसीसीआई ने आईपीएल खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए नए और सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं. साथ ही तमिलनाडु में सुपरस्टार विजय की सियासी मुश्किलों, ऐश्वर्या राय के एक इनकार से बदली करिश्मा कपूर की किस्मत और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव की ताजा अपडेट यहां विस्तार से पढ़ें.
बंगाल में BJP के पहले मुख्यमंत्री होंगे सुवेंदु अधिकारी, चुने गए विधायक दल के नेता
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद सबसे बड़ा सवाल ये था कि आखिर बीजेपी किसे राज्य की कमान सौंपेगी. आखिरकार ये सस्पेंस खत्म हो गया और सुवेंदु अधिकारी को बंगाल के नए मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपी गई. ये फैसला लेने के लिए पश्चिम बंगाल में बीजेपी आलाकमान ने कई मैराथन बैठकें की, जिनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी शामिल रहे. गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बंगाल के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया.
यह भी पढ़ें: IPL की अगली नीलामी में वैभव सूर्यवंशी के नाम लगेगी 50 करोड़ की बोली! जानिए कब होगा अगला मेगा ऑक्शन
अचानक बदले IPL 2026 के नियम, BCCI के नए फरमान से टीमों में मचा हड़कंप
देवजीत सैकिया ने अपनी एडवाइजरी में कहा “बीसीसीआई सभी फ्रेंचाइजी का ध्यान हाई-प्रोफाइल खेल जगत में व्याप्त लक्षित यौन शोषण और हनी-ट्रैपिंग के सुस्थापित जोखिमों की ओर आकर्षित करता है. यौन दुर्व्यवहार से संबंधित लागू कानूनों के तहत गंभीर कानूनी आरोपों को जन्म देने वाली घटनाओं की संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है.” इसके अलावा बीसीसीआई ने होटल के कमरों में खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ से मिलने वाले किसी बाहरी व्यक्ति से मिलने का नियम सख्त कर दिया है.
TVK की किस छोटी सी ‘सियासी चूक’ पड़ी भारी? जानिए- क्यों अभी तक शपथ नहीं ले पाए विजय
तमिलनाडु में टीवीके चीफ और सुपरस्टार विजय एक छोटी सी तकनीकी गलती के कारण फंस गए. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी TVK को सबसे बड़े दल के रूप में स्थापित करने के बाद भी विजय मुख्यमंत्री की शपथ नहीं ले पा रहे हैं. राजनीतिक पंडितों का मानना है कि विजय की ‘राजनीतिक अनुभवहीनता’ और गलत सलाह ने उन्हें राजभवन की दहलीज पर रोक दिया है.
नियमों के मुताबिक, जब किसी राज्य में त्रिशंकु विधानसभा होती है, तो राज्यपाल सबसे पहले सबसे बड़ी पार्टी के नेता को सरकार बनाने का न्योता देते हैं. विजय की TVK ने 108 सीटें जीती थीं, जो बहुमत के आंकड़े से कम जरूर थीं, लेकिन सबसे अधिक थीं.
ऐश्वर्या राय के ‘No’ ने बनाया इस एक्ट्रेस को सुपरस्टार, ब्लॉकबस्टर फिल्म को ठुकराकर पछताई बच्चन परिवार की बहू, 1996 की बनी सबसे बड़ी फिल्म
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की खूबसूरती और एक्टिंग के हर कोई दीवाने थे. साल 1996 में रिलीज हुई एक ब्लॉकबस्टर फिल्म की पहली पसंद वो थी, जिसे करने से उन्होंने मना कर दिया. यह ‘No’ उन्हें बहुत भारी पड़ा और यह एक्ट्रेस सुपरस्टार बन गई. निर्देशक धर्मेश दर्शन उस समय ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ (Raja Hindustani) बनाने जा रहे थे, जिसकी पहली पसंद ऐश्वर्या राय थी. लेकिन उन्होंने फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया, जो कि आगे चलकर उनकी सबसे बड़ी गलती साबित होने वाली थी.
ईरान के साथ युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका के क्या प्रस्ताव हैं, और क्या ईरान उन्हें स्वीकार करेगा?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी दी है कि अगर हॉर्मुज स्ट्रेट को अंतरराष्ट्रीय जहाजों के लिए फिर से खोलने से संबंधित कोई समझौता नहीं हुआ तो उस पर बमबारी शुरू हो जाएगी. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि ‘दो महीने से चल रहा युद्ध जल्द समाप्त हो सकता है और संघर्ष के कारण बाधित तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति फिर से शुरू हो सकती है, लेकिन उन्होंने कहा कि यह इस बात पर निर्भर करता है कि ईरान उनके प्रस्तावों को स्वीकार करता है या नहीं.’ हालांकि, ट्रंप ने प्रस्तावों का विवरण नहीं दिया.
संबंधित खबरें
एशियन गेम्स के सितारों से मिले PM मोदी, भारतीय खिलाड़ियों का बढ़ाया मान
58 mins agoIND vs WI: चौथे T20 में हार मिलने के बाद टीम इंडिया पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
6 hrs agoशारदीय नवरात्रि में एक ही दिन होगा अष्टमी-नवमी का कन्या पूजन, जानिए विधि
6 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
7 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
7 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
9 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
10 hrs agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines