10 अगस्त से शुरू होगा 3 राशियों का बुरा टाइम, सूर्य-शनि की अशुभ दृष्टि से बढ़ेंगी जीवन की मुश्किलें

Surya Shani Shadashtak Yog: वैदिक ज्योतिष में षडाष्टक योग को अच्छा नहीं माना गया है। सोमवार 10 अगस्त को सूर्य और शनि एक दूसरे के साथ षडाष्टक योग बना रहे हैं। इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन 3 राशियों के जातकों के जीवन में भूचाल आ सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

New Project (98)

Surya Shani Shadashtak Yog: वैदिक ज्योतिष के मुताबिक ग्रह अपनी निश्चित चाल चलते हुए अनेक योग-संयोग बनाते हैं, जो कभी अच्छे तो कभी बुरे होते हैं। इनके सकारात्मक और नकारात्मक असर से सभी राशियां बेहद प्रभावित होती हैं। शनिवार 10 अगस्त, 2024 को ग्रहों के राजा सूर्य और कर्मफल के न्यायाधीश शनि एक-दूसरे के साथ षडाष्टक योग बना रहे हैं, जिसके प्रभाव से 3 राशियों के जीवन में उलटफेर होने की संभावना है। आइए जानते है, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

षडाष्टक योग क्या है?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दो ग्रह जब एक दूसरे से 150 डिग्री की दूरी पर स्थित होते हैं, तो षडाष्टक योग का निर्माण होता है, क्योंकि इसमें दोनों ग्रह एक-दूसरे से षष्टम और अष्टम भाव में होते हैं। इस योग को अच्छा नहीं माना गया है, क्योंकि इसमें ग्रहों के बीच ऊर्जा का टकराव होता है, जिसे मनुष्य जीवन पर नकारात्मक असर होता है।

विज्ञापन

सूर्य-शनि षडाष्टक योग का नकारात्मक असर

वृषभ राशि

सूर्य और शनि से निर्मित षडाष्टक योग वृषभ राशि के जातकों के लिए बेहद नकारात्मक साबित हो सकता है। जिंदगी की परेशानियां बढ़ने से आपकी चिंताएं बढ़ेंगी। हर प्रकार के रिलेशनशिप का विशेष ध्यान रखने की जरुरत हैं। खर्च में बेतहाशा बढ़ोतरी होने की आशंका है। धन संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। स्टूडेंट्स के प्रोजेक्ट में बाधाएं आ सकती हैं। कारोबार में व्यापारियों को धन की जबरदस्त हानि होने के योग हैं। पारिवारिक जीवन में मुश्किलें बढ़ सकती है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य और शनि का षडाष्टक योग से प्रतिकूल साबित हो सकता है। आप स्वास्थ्य समस्याओं से बेहद परेशान रह सकते हैं। इलाज के महंगे खर्च से जीवन में आर्थिक संकट बढ़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अनुकूल नहीं है। नौकरी और इनकम दोनों पर नकारात्मक असर हो सकता है। आप मानसिक रूप से बेहद परेशान रहेंगे। व्यापार में विरोधी आप पर हावी रहेंगे। बिजनेस में नुकसान बढ़ने की आशंका है।

विज्ञापन

धनु राशि

सूर्य-शनि के षडाष्टक योग का धनु राशि के जातकों के जीवन पर नकारात्मक असर होने के योग हैं। शिक्षा और ज्ञान के लिए यह समय बेहद अलाभकारी होने के योग दर्शा है। स्टूडेंट्स जातकों को धन संकट होने से पढ़ाई छोड़ना पड़ सकता है। काम-धंधे में धन की हानि होने से तनाव बढ़ने के योग हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद उभर सकते हैं। कानूनी मामलों में उलझने से कामकाज पर नकारात्मक असर होने की आशंका है। पारिवारिक जीवन में कलह बढ़ने के योग हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ