कोटा: कोटा में 16 साल के एक छात्र ने अपनी मां के सामने 9वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। वह आईआईटी की तैयारी कर रहा था और पढ़ाई को लेकर काफी तनाव में था। खुदकुशी से चंद मिनट पहले मृतक स्वर्ण अपनी मां संगीता से बात कर रहा था।
अभी पढ़ें – IND-W vs SL-W: श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का किया फैसला, भारतीय टीम में हुआ ये महत्वपूर्ण बदलाव
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में संगीता ने बताया कि स्वर्ण पढ़ाई को लेकर तनाव में था। उसने कोचिंग में टीचर से बात करने के लिए कहा था। संगीता ने टीचर को फोन मिलाया। लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इस पर उसने स्वर्ण से कोचिंग जाकर टीचर से बात करने की बात कही थी। लेकिन इस बातचीत के दौरान अचानक स्वर्ण बालकनी में गया और उसने नीचे छलांग लगा दी।
स्वर्ण एक कोचिंग में पढ़ रहा था। साथ में वह स्कूल से 11 वीं कक्षा कर रहा था। पुलिस के अनुसार छात्र जहां गिरा वहां जमीन में बड़ा गड्ढा बन गया। घटना के आसपास के सीसीटीवी कैमरा खंगाले जा रहे हैं। छात्र के कूदने के बाद तेज धमाके से आवाज आई। जिससे आसपास के गार्ड व अन्य लोग मदद के लिए दौड़े।
बदहवास हालत में छात्र को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है। फिलहाल घटना का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस परिजनों से बात कर मामले में आगे की जांच कर रही है।
छात्र मूल रूप से कोलकता का रहने वाला था। वह अपनी मां के साथ पिछले डेढ़ साल से कोटा में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक पढ़ाई के तनाव में आकर छात्र ने सुसाइड किया है। परिजन ने पोस्टमॉर्टम से इनकार किया है। परिजन की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Chhath Puja 2026 Date: कब है छठ पूजा? जानिए नहाय-खाय, खरना से लेकर अर्घ्य तक, यहां जानिए सही तारीख
22 mins agoरोहित-विराट की जोड़ी अब 4 नवंबर को मैदान पर आएगी नजर, फैंस को करना होगा 1 महीने का इंतजार
38 mins agoVideo: सिंह राशि के लिए जरूरी सलाह, इन उपायों को करने से खूब बढ़ेगा मान-सम्मान
1 hr agoIndira Ekadashi 2026: 6 या 7 अक्टूबर कब है इंदिरा एकादशी? जानिए पितृ पक्ष की सही तारीख और महत्व
2 hrs agoIND vs WI: तीसरे वनडे में मिली हार के ये 5 खिलाड़ी हैं जिम्मेदार, सीरीज जीतने का मजा हुआ खराब
3 hrs agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें 4 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 hrs agoबीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
11 hrs agoरूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
13 hrs agoयूपी होमगार्ड भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, चुने गए 41424 उम्मीदवार
13 hrs agoINDC vs AUSC: इंडिया चैंपियंस ने ऑस्ट्रेलिया को 46 रनों से हराया, युवराज-धवल बने जीत के हीरो
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines