Punjab: पाना और पेचकस की बजाए टूल बॉक्स में निकली 38 किलो हेरोइन, कीमत जानकर हैरान हो जाएंगे आप

pha

पंजाब:  पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) के महलो बाइपास पर व्हीकल चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक ट्रक को रोका। जांच में उसका टूल बॉक्स कुछ ज्ररूरत से ज्यादा ही अलग लगा। उसका साइज, वजन देखकर पुलिस को कुछ शक हुआ। जब उसे खोलकर देखा गया तो पुलिस के होश उड़ गए।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1563892797660622854?s=20&t=VdwTlO4WLvBzTb7HJ08zJg

विज्ञापन

टूल बॉक्स में तो हेरोइन के पैकेट थे। वह भी एक दो नहीं कुल करीब 38 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई। चौंकाने वाली बात यह है कि बाजार में जब्त हेरोइन की कीमत करीब 190 करोड़ रुपए आंकी गई है। ट्रक से ड्राइवर व हैल्पर समेत कुल दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक (लुधियाना रेंज) एसपीएस परमार ने बताया कि रविवार को नशे की खेप आने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस को अलर्ट किया गया। पुलिस की टीम ने हेरोइन पकड़ी है। इतनी बड़ी मात्रा में यह हेरोइन कहां खपानी थी। कैसे इसे गुजरात के भुज से पंजाब तक लाया गया। पुलिस इन सवालों के जवाब तलाश रही है। इसके अलावा पकड़े गए आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ