Mann Ki Baat: त्योहारों पर देश में बने सामान ही खरीदें... पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में क्या कहा?

Pm Narendra Modi Mann Ki Baat 106 Episode: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम के 106वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित किया।

Pm Narendra Modi Mann Ki Baat 106 Episode

Pm Narendra Modi Mann Ki Baat 106 Episode

विज्ञापन

Pm Narendra Modi Mann Ki Baat 106 Episode: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम के 106वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में गांधी जयंती के अवसर पर दिल्ली में खादी की रिकाॅर्ड बिक्री हुई। दिल्ली के कनाॅट प्लेस स्थित खादी स्टोर से सर्वाधिक खादी की बिक्री हुई। पीएम मोदी ने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी त्योहारों के दौरान हमारी प्राथमिकता ‘वोकल फॉर लोकल’ होनी चाहिए।

पीएम ने आगे कहा कि खादी की ब्रिकी बढ़ने का फायदा शहर से लेकर गांवों तक हो रहा है। हमारे बुनकर, हस्तशिल्प कारीगर, किसान सभी लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। यह हमारे वोकल फाॅर लोकल अभियान की ताकत है। पीएम ने त्योहारों पर देश के लोगों से स्वदेशी सामान खरीदने को कहा है इस पहल से देश के लोगों को आर्थिक समृद्धि मिलेगी।

Advertisment

पीएम मोदी ने कहा कि दो दिन बाद 31 अक्टूबर सरदार साहब की जयंती पर बहुत बड़े राष्ट्रव्यापी संगठन की नींव रखी जा रही है। संगठन का नाम है मेरा युवा भारत। यह संगठन भारत सरकार के विभिन्न आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभाएगा। यह संगठन देश की युवा शक्ति को एक करने का काम करेगा। मैं आज इस कार्यक्रम के जरिए युवाओं से आग्रह करूंगा कि आप सभी नौजवान इसमें रजिस्टर करें देशभर में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हों।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने पिछले दिनों देश के हर गांव से मिट्टी संग्रह करने का आग्रह किया था। हर घर से मिट्टी संग्रह की इस पहल को लोगों ने हाथों हाथ लिया और आज हर घर से मिट्टी संग्रह करने के बाद उसे कलश में रखा गया। फिर अमृत यात्राएं निकाली गईं। अब पूरे देश भर से हजारों अमृत कलश यात्राएं दिल्ली पहुंच रही हैं। देश भर से आईं  मिट्टी को एक विशाल भारत कलश में रखा जाएगा और इस पवित्र मिट्टी से दिल्ली में ‘अमृत वाटिका’ बनाई जाएगी।

विज्ञापन

कार्यक्रम में पीएम ने तमिलनाडु की गौरवशाली विरासत से जुड़े दो प्रेरक प्रयासों को भी साझा किया। पीएम ने कहा कि मुझे तमिल की प्रसिद्ध लेखिका बहन शिवशंकरी जी के बारे में जानने का सौभाग्य मिला। उन्होंने एक प्रोजेक्ट शुरू किया है। इसका मतलब है साहित्य की मदद से देश को एक धागे में पिरोना और फिर उसे जोड़ना। वह इस प्राजेक्ट पर बीते 16 सालों से काम कर रही हैं। उन्होंने इस प्रोजेक्ट के जरिए 18 भारतीय भाषाओं के साहित्य का अनुवाद किया। इसके लिए वह विभिन्न भाषाओं के लेखकों के साथ साक्षात्कार कर चुकी हैं।

विज्ञापन

पीएम ने कहा कि अम्बाजी मंदिर एक महत्वपूर्ण शक्तिपीठ है। दुनिया भर से हजारों लोग पहुंचते हैं। गब्बर मार्ग विभिन्न आसन मूर्तियों को प्रदर्शित करता है। मूर्तियां स्क्रैप से बनी हैं। बेस्ट फ्राॅम वेस्ट की पहल को बढ़ावा देने के लिए मैं गुजरात सरकार से एक प्रतियोगिता शुरू करने का अनुरोध करता हूं। उन्होंने कहा कि 15 नवंबर को पूरा देश जनजातीय गौरव दिवस मनाएगा। यह खास दिन भगवान बिरसा मुंडा की जयंती से जुड़ा है, भगवान बिरसा मुंडा हम सभी के दिलों में बसते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हम उनके जीवन से सीख सकते हैं कि सच्चा साहस क्या है और अपने दृढ़ संकल्प पर दृढ़ रहने का क्या मतलब है।

विज्ञापन

पीएम ने कहा कि 30 अक्टूबर को गोविंद गुरु की पुण्यतिथि भी है गुजरात और राजस्थान में आदिवासी और वंचित समुदायों में गोविंद गुरु का बड़ा योगदान रहा है। नवंबर महीने में हम मानगढ़ में अंग्रेजों द्वारा किए गए नरसंहार की बरसी भी मनाते हैं। मैं उस नरसंहार में शहीद मां भारती की सभी संतानों को नमन करता हूं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ