WCL 2025: फिर नहीं होगा IND vs PAK मैच, भारतीय प्लेयर्स का खेलने से इनकार, पाकिस्तान को मिला फाइनल का टिकट

IND vs PAK WCL 2025: पाकिस्तान ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। भारतीय प्लेयर्स ने पड़ोसी मुल्क के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया है।

IND vs PAK

IND vs PAK

IND vs PAK WCL 2025: पाकिस्तान को वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 के फाइनल का टिकट मिल गया है। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने एक बार फिर पाकिस्तान के खिलाफ ना खेलने का फैसला किया है। वेस्टइंडीज को हराने के बाद इंडिया चैंपियंस ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की थी, जहां उनकी भिड़ंत 31 जुलाई को पाकिस्तान के साथ होनी थी। हालांकि, इंडियन प्लेयर्स ने पाकिस्तान का बायकॉट करने का निर्णय लिया है, जिसके चलते पाकिस्तान बिना खेले ही फाइनल में पहुंच गया है।

विज्ञापन

फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान

इंडिया चैंपियंस के खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया है। स्पोर्ट्स तक की खबर के अनुसार, टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ फिर से ना खेलने का फैसला लिया है। इस निर्णय के बाद पाकिस्तान को डायरेक्ट फाइनल का टिकट मिल गया है।

विज्ञापन

वहीं, टीम इंडिया अब टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी लीग मैच में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट से जीत का स्वाद चखा था। इस जीत के बूते ही युवी की सेना ने सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया था। इससे पहले भी लीग स्टेज में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था।

लीग स्टेज में भी इंडिया चैंपियंस ने किया था बायकॉट

इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान की भिड़ंत टूर्नामेंट में 20 जुलाई को लीग स्टेज में होनी थी। हालांकि, शिखर धवन, हरभजन सिंह, इरफान और युसूफ पठान समेत कई भारतीय प्लेयर्स ने पाकिस्तान के खिलाफ ना खेलने का फैसला लिया था। इसके बाद मजबूरी में आयोजकों को मैच रद्द करना पड़ गया था। इंडियन प्लेयर्स के इस बर्ताव से पाकिस्तान के खिलाड़ी काफी भड़के हुए भी नजर आए थे। शाहिद अफरीदी ने इशारों-इशारों में शिखर धवन पर जमकर निशाना भी साधा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ