---विज्ञापन---

टॉप न्यूज़

Delhi News: जहां चार यार मिल ….बहस हुई और एक की कर दी चाकू से गोदकर हत्या

Delhi News: जहां चार यार मिल जायें, वहीं रात हो गुलजार, जहां चार यार महफिल रंगीन जमे। आपने शराबी फिल्म का यह मशहूर गाना जरूर सुना होगा। गाने में चार दोस्तों के साथ मिलने और एन्जॉय करने की बात कहीं जा रही है। दिल्ली में भी चार यार एकत्रित हुए। फिर साथ बैठकर शराब भी […]

Delhi News: जहां चार यार मिल जायें, वहीं रात हो गुलजार, जहां चार यार महफिल रंगीन जमे। आपने शराबी फिल्म का यह मशहूर गाना जरूर सुना होगा। गाने में चार दोस्तों के साथ मिलने और एन्जॉय करने की बात कहीं जा रही है। दिल्ली में भी चार यार एकत्रित हुए। फिर साथ बैठकर शराब भी पीने लगे। लेकिन शराब पीते हुए उनके बीच किसी मामूली बात पर झगड़ा हो गया। इस बीच दो लोगों ने एक की चाकू से बुरी तरह गोदकर हत्या कर दी।

घटना का खुलासा जब हुआ जब सुबह लोग पार्क में आए और वहां ट्रैक पर एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ देखा। पुलिस के अनुसार यह सनसनीखेज घटना सराय रोहिल्ला इलाके की है। यहां बीघा पार्क के वाकिंग ट्रैक पर 30 वर्षीय व्यक्ति का शव सोमवार को मिला। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी थी। यहां आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं था। कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला। जांच के लिए मौके से साक्ष्य एकत्रित किए गए। मरने वाले की पहचान दीपक के रूप में हुई। इसके बाद पता चला कि आखिरी बार उसे अपने कुछ दोस्तों के साथ देखा गया था।

---विज्ञापन---

पुलिस ने दीपक के दोस्तों से पूछताछ की और फिर उसकी हत्या करने वाले मोद (24) और सन्नी (35) को गिरफ्तार किया। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कल्सी ने बताया कि सराय रोहिल्ला पुलिस थाने की एक टीम ने मामले की जांच की। मरने वाले के शरीर पर घाव के कई निशान मिले थे। पूछताछ में पता चला कि दोस्तों के बीच बहस तब शुरू हुई जब वे साथ बैठकर शराब पी रहे थे। उन्होंने कहा कि इसके बाद आरोपियों ने दीपक पर हमला कर उसकी जान ले ली।

First published on: Sep 21, 2022 07:06 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola