North Korea: अमेरिका-साउथ कोरिया के संयुक्त अभ्यास से 'टेंशन' में किम जोंग उन, धमकाने के लिए दागी बैलिस्टिक मिसाइल

North Korea fires ballistic missile, North Vs South Korea, US-South Korea joint drills, Washington, ballistic missile, South Korea’s Joint Chiefs of Staff, Kim Jong Un

जापान के तट रक्षक ने यह भी कहा कि उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल दागी है।

विज्ञापन

North Korea: दक्षिण कोरिया की सेना ने शनिवार को दावा किया कि उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से समुद्र की ओर एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। उत्तर कोरिया का ये कदम अगले सप्ताह वाशिंगटन में होने वाले यूएस-दक्षिण कोरिया संयुक्त अभ्यास से पहले आया है। जापान के तट रक्षक ने भी इस बात की पुष्टि की है।

एक दिन पहले शुक्रवार को उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने दक्षिण कोरिया के खिलाफ अभूतपूर्व कार्रवाई करने की धमकी दी थी। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा, ‘उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से समुद्र की ओर बैलिस्टिक मिसाइल दागी है।’

विज्ञापन

मंत्री ने की थी सैन्य अभ्यास की घोषणा

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीय रक्षा नीति के उप मंत्री हेओ ताए-क्यून ने शुक्रवार को विधायकों को बताया कि दोनों देश मार्च के मध्य में संयुक्त क्षेत्र अभ्यास करेंगे, जो पिछले कुछ वर्षों में आयोजित किए गए अभ्यासों से बड़ा होगा।

सेना का कहना है कि प्योंगयांग का इस साल की शुरुआत के बाद पहला मिसाइल परीक्षण है, जो उसने सियोल और वॉशिंगटन के संयुक्त टेबलटॉप सैन्य अभ्यास शुरू करने के कुछ दिन पहले किया था। पिछले साल प्योंगयांग ने 70 से अधिक मिसाइलों को दागा था। जिसमें अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलें शामिल हैं, जो अमेरिका तक पहुंचने की क्षमता रखती हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ