Pune-Nasik Accident: पुणे-नासिक हाईवे पर वैन ने 17 महिलाओं को कुचला, 5 की मौत
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Pune-Nasik Accident: महाराष्ट्र के पुणे-नासिक हाईवे पर वैन ने 17 महिलाओं को कुचल दिया। उनमे से 5 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। 12 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। घटना सोमवार देर रात पुणे से 50 किमी. दूर शिरोली गांव के पास की है।
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार सभी महिलाएं रसोइया का काम करती हैं। सोमवार की रात विवाह कार्यक्रम से अपना काम खत्म कर घर लौट रही थीं। पुणे की बस से खरपुड़ी फाटा पर उतरी थीं। इसी दौरान सड़क पार करते समय हादसा हुआ। पुणे की तरफ से आ रही तेज रफ्तार वैन ने ने महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी।
घटना के बाद महिलाओं को कुचलने के बाद वाहन चालक सड़क के डिवाइडर को तोड़कर वैन लेकर फरार हो गया। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: