Pulwama Terror Attack Anniversary: पुलवामा हमले की चौथी बरसी आज, देश नम आंखों से अपने वीर सपूतों को दे रहा है श्रद्धांजलि
Edited By Pankaj Mishra

Pulwama Terror Attack Anniversary
Edited By Pankaj Mishra

Pulwama Terror Attack Anniversary
Pulwama Attack Anniversary: आज 14 फरवरी है और आज पुलवामा हमले की चौथी बरसी है। आज ही दिन 14 फरवरी 2019 को करीब सवा तीन बजे एक आतंकी घटना ने देश को झकझोर दिया था। आतंकियों ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर सीआरपीएफ का काफिला पर हमला कर दिया था। काफिले में अधिकतर बसें थीं जिनमें जवान बैठे थे। जैसे ही यह काफिला पुलवामा पहुंचा, तभी दूसरी तरफ से एक कार आई और काफिले की एक बस में टक्कर मार दी। कार में भारी मात्रा में विस्फोटक रखा था। टक्कर होते ही बड़ा विस्फोट हुआ और इसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए।
पुलवामा हमले में शहीद हुए देश के जांबाजों को श्रद्धांजलि ने देने के लिए देशभर में सभा का आयोजन किया गया है। हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के 40 जवानों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने शहीदों के बलिदान को याद किया है।
Remembering our valorous heroes who we lost on this day in Pulwama. We will never forget their supreme sacrifice. Their courage motivates us to build a strong and developed India.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 14, 2023
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर पुलवामा हमले में शहीद हुए देश के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी है।
पुलवामा आतंकी हमले के वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
उनका सर्वोच्च बलिदान भारत हमेशा याद करेगा। pic.twitter.com/a39Gpzuq2u
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 14, 2023
पुलवामा आतंकी हमला भारत में हुए बड़े आतंकी हमलों में से एक है। हमले में भारत के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले के बाद भारत ने जिस तरह से पाकिस्तान को सबक सिखाया इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था। भारत ने पुलवामा हमले का बदले का जवाब बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक के रूप में दिया। भारत ने पीओके में घुसकर एयर स्ट्राइक की और पाक आतंकियों के अड्डों को तबाह किया।
इसको लेकर आज घाटी मे अलर्ट जारी किया गया है। खुफिया विभाग के सूत्रों के मुताबिक कई आतंकी संगठन साथ जुड़ गए हैं। जिसमें जैशे मुहम्मद, लश्करे तैयबा, हिज्बुल मुजाहिदीन और अल बदर भी शामिल हैं। जो पुलवामा हमले की चौथीवीं बरसी पर आतंकी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: