Lord Shiva Drunk Devotees Video Viral (अमित रतौरी, ऋषिकेश): आज महाशिवरात्रि है। पूरा देश भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन है। देशभर के शिव मंदिरों में शिव-शिव गुंजायमान है। शिवभक्त भोलेनाथ का जलाभिषेक करके महाकाल का आशीर्वाद ले रहे हैं। देश के प्रमुख शिव मंदिरों में शामिल उत्तराखंड के ऋषिकेश में बने श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में भी आज भक्तों का सैलाब उमड़ा।
देशभर से लोग नीलकंठ के दर्शन करने भी पहुंचे। इस बीच शिवभक्तों का एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसने शर्म से सिर झुका दिया। यह वीडियो नीलकंठ के दर्शन करने आए शिवभक्तों का है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपके मन में भी सवाल उठेगा कि क्या यह वास्तव में शिव भक्त हैं?
यह भी देखें: ऐसा देश जहां दो शादियां हैं जरूरी, ना करने पर मिलती है सजा; जानें वजह
क्या है वायरल वीडियो में?
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ युवक ऋषिकेश में नीलकंठ महादेव मंदिर के रास्ते में नदी किनारे बैठे हैं। पास में शराब की बोतल, कोल्ड ड्रिंक की बोतल, नमकीन के पैकेट, सिगरेट की डिब्बियां हैं। युवकों के हाथ में शराब के जाम हैं और वे सिगरेट फूंक रहे थे। युवकों को देखकर इलाके के स्थानीय लोगों ने उन्हें टोका तो वे पहले बहस करने लगे।
जब लोगों ने वीडियो बनानी शुरू की और उनसे पूछा कि यह क्या कर रहे हो? भगवान के दर पर बैठकर शराब पीते शर्म नहीं आती तो वे मुंह छिपाने लगे। उन्होंने कहा कि वे नीलकंठ के दर्शन करने और भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने आए थे। अब वापस जा रहे हैं तो रास्ते में रुक गए। यह सुनकर लोग भड़क गए और उन्होंने कहा कि शर्म करो, अपने आप को भोलेनाथ के भक्त कहते हो।
यह भी देखें: बहन के साथ सोते पति को देख पत्नी बन गई Mike Tyson, मुक्के मार कर दिया बुरा हाल
धार्मिक भावनाओं को पहुंचाई ठेस
वीडियो बना रहे लोगों ने जाम छलका रहे युवकों से कहा कि उन्होंने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। देवभूमि की आस्था ही नहीं, बल्कि धार्मिक सौहार्द को भी गहरी चोट पहुंच रही है।
दूसरी ओर, बड़ा सवाल यह है कि गढ़वाल और पौड़ी की पुलिस जहां महाशिवरात्रि के पर्व पर सुरक्षा और शांति व्यवस्था को चाक चौबंद करने का दावा ठोक रही है, वहीं उनकी निगाह सरेआम जाम छलका रहे इन शिवभक्तों पर क्यों नहीं पड़ी?
यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी श्रद्धालु बनकर देवभूमि उत्तराखंड आने वाले लोगों के ऐसे वीडियो वायरल होते आए हैं, फिर वह धाम के रास्तों पर हों या फिर गंगा किनारे, लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर पाती।
यह भी देखें: पंडित ने कराई ऐसी शादी, वीडियो देखकर भड़के लोग, बोले- मंत्रों का मजाक है ये तो
संबंधित खबरें
India vs West Indies Live Cricket Score: टीम इंडिया ने पार किया 50 रनों का आंकड़ा, रोहित-ऋतुराज पर हैं नजरें
1 hr agoIND vs PAK: एशियन गेम्स में भारत ने पाक को रौंदा, 19 रन से हराकर जीता गोल्ड मेडल
2 hrs agoVideo: पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें ये गलतियां, वरना झेलने पड़ेंगे अशुभ परिणाम, जानिए
2 hrs agoGaruda Purana: मृत्यु के बाद नाक-कान में क्यों लगाई जाती है रुई? जानिए गरुड़ पुराण और विज्ञान से जुड़ा रहस्य
3 hrs agoKaalchakra: पितृ पक्ष में श्राद्ध करना क्यों होता है जरूरी? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए महत्व
4 hrs agoMahalaxmi Vrat Upay: आज महालक्ष्मी व्रत का समापन, धन-धान्य की प्राप्ति के लिए करें ये उपाय, पंडित सत्यम विष्णु अवस्थी से जानें
8 hrs agoAaj Ka Rashifal: आज शनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें 3 अक्टूबर 2026 का राशिफल
8 hrs agoKalashtami Vrat 2026 Today: आज है मासिक कालाष्टमी व्रत, जानिए कालभैरव भगवान की पूजा विधि और आरती
9 hrs agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
16 hrs agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines