ऐसा देश जहां दो शादियां हैं जरूरी, ना करने पर मिलती है सजा; जानें वजह

General Knowledge: दुनिया में एक देश ऐसा है, जहां पुरुषों को दो शादियां करना जरूरी है। अगर पुरुष ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें सजा मिल सकती है। इतना ही नहीं, अगर उन्हें शादी करने से कोई रोकता है तो उसे भी सजा मिल सकती है। जानिए क्या है कारण

Eritrea in the African continent

दो शादी कहां है जरूरी?

विज्ञापन

General Knowledge: भारत में बहुविवाह को लेकर अलग अलग नियम हैं, नियम के खिलाफ जाने पर कई तरह की मुश्किलें आती हैं। हालांकि कई जगहों पर तीन-चार शादियों की मंजूरी है, लोग अपने हिसाब से शादी कर लेते हैं। क्या आपको पता है कि दुनिया में एक जगह ऐसी भी जहां पर दो शादियां करना जरूरी है। हम आपको इससे जुड़ी पूरी जानकारी बताने जा रहे हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि अफ्रीका महाद्वीप के इरीट्रिया देश में आदमियों को दो शादियां करना जरूरी है। इससे औरतें इंकार नहीं कर सकतीं और पुरुष अगर शादी नहीं करते हैं तो उन्हें इसकी सजा भी मिल सकती है। अगर महिलाएं अपने पति को शादी करने से रोकती हैं तो उन्हें भी सजा मिल सकती है।

Advertisment

सरकार ने बनाए हैं नियम

पुरुषों को दो शादी करने के लिए सरकार ने इससे जुड़े नियम भी बना दिए हैं। अगर कोई पुरुष शादी करना चाहता है और उसे कोई रोकता है तो रोकने वाले को भी सजा दिए जाने का प्रावधान है।

क्यों बनाया गया कानून?

दरअसल इरीट्रिया देश में महिलाओं और पुरुषों के अनुपात में असमानता है। महिलाओं की संख्या अधिक है और पुरुषों की संख्या कम है। यही वजह है कि सरकार ने इस संबंध में कानून तक बना दिया। हालांकि इस कानून को लेकर इरीट्रिया की काफी आलोचना हुई थी लेकिन यह देश ह्यूमन राइट्स के मामले में काफी नीचे हैं। यह सबसे काम विकसित देशों में से एक गिना जाता है।

विज्ञापन

आइसलैंड में शादी के बाद सरकार देती है तोहफा

क्या आपको पता है कि एक ऐसा भी देश है जो लड़कियों से शादी करने के बाद पुरुषों को गिफ्ट देता है। आइसलैंड में लड़कियों से जब लड़कों ने शादी करना कम कर दिया तो सरकार ने शादी करने वाले लड़कों को 3 लाख रुपए तोहफा देने की योजना शुरू की। इतना ही नहीं, ऐसे कई लुभावनी योजनाएं शुरू की गईं हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ